एक्सप्लोरर

Birthday Special: टी20 में भी शतक लगा चुके हैं भारतीय टेस्ट टीम की 'दीवार' कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा, जानिए उनके दिलचस्प रिकार्ड्स

पुजारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए आईसीसी ने ट्विटर पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे वॉल 2.0 चेतेश्वर पुजारा. क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक."

भारतीय टेस्ट टीम की 'दीवार' कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा आज 33 साल के हो गए हैं. हाल ही में भारत को ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताने वाले पुजारा टी20 क्रिकेट में भी शतक लगा चुके हैं. उनके जन्मदिन पर उन्हें बीसीसीआई से लेकर आईसीसी समेत क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने बधाई दी.

पुजारा ने हाल में आस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 928 गेंदों का सामना किया था. पुजारा विश्व के ऐसे पांचवें बल्लेबाज थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में किसी भी मेहमान टीम के बल्लेबाजों के रूप में इतनी गेंदों का सामना किया हो. इससे पहले 2018-19 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पुजारा ने 1258 गेंदों का सामना किया था और सबसे ज्यादा 521 रन बनाए थे.

पुजारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए आईसीसी ने ट्विटर पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे वॉल 2.0 चेतेश्वर पुजारा. क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक."

6,000 रन बनाने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं पुजारा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट में पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे किए थे. वह ऐसा करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बने थे. पुजारा ने अपनी 134वीं टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी.

इसके साथ ही वह टेस्ट में 6,000 रनों के आंकड़ें को पार करने वाले छठे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज़ भी बने थे. इस लिस्ट में सुनील गावस्कर, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ शामिल हैं.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगा चुके हैं पुजारा

अपनी धीमी बल्लेबाजी के लिए मशहूर पुजारा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019 में सिर्फ 61 गेंदों में ही शतक लगाया था. सौराष्ट्र के लिए खेलने वाले पुजारा ने रेलवे के खिलाफ यह कारनामा किया था. वह सौराष्ट्र की ओर से टी-20 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे.

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले भारतीय हैं पुजारा

पुजारा टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज़ हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट में 202 रन बनाने के लिए 525 गेंदों का सामना किया था. इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके आदर्श राहुल द्रविड़ के नाम था. द्रविड़ ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 495 गेंदों का सामना करके 270 रन बनाए थे.

ऐसा रहा है पुजारा का टेस्ट करियर

भारत के लिए 2010 में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले पुजारा के नाम अब तक 81 टेस्ट में 47.74 की औसत से 6,111 रन हैं. इस बीच उन्होंने 18 शतक और 28 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में तीन दोहरे शतक भी दर्ज हैं. इसके अलावा पुजारा का घरेलु क्रिकेट में भी शानदार करियर रहा है. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 52.94 की औसत से 16,096 रन अपने नाम किए हैं.

यह भी पढ़ें- 

भारतीय टीम में अपनी जगह को लेकर साहा बोले- पंत के होने से नहीं पड़ता कोई फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget