एक्सप्लोरर

Hanuma Vihari: हनुमा विहारी और आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खत्म हुई जंग, भारतीय खिलाड़ी को मिली NOC; जानें पूरा मामला

Andhra Cricket Association: भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी और आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बीच लंबे वक़्त से जंग चल रही थी, जो अब खत्म हो गई. तो आइए समझते हैं पूरा मामला.

Hanuma Vihari Get NOC From Andhra Cricket Association: हनुमा विहारी और आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के बीच चल रही जंग आखिरकार खत्म हो गई. आंध्र के लिए खेलने वाले हनुमा विहारी को स्टेट एसोसिएशन ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दे दिया है. अब वह अगले रणजी सीज़न में किसी दूसरे स्टेट के खेलते हुए दिखाई देंगे. लेकिन आखिरी हनुमा विहारी ने आंध्र क्रिकेट को अलविदा क्यों कहा? तो आइए समझते हैं कि क्या है पूरा मामला. 

दरअसल इस मामले या विवाद की शुरुआत 05 जनवरी, 2024 से हुई थी. आंध्र क्रिकेट के पूर्व कप्तान हनुमा विहारी ने टीम के 17वें खिलाड़ी परुधवी राज को डांट दिया था. परुधवी राज आंध्र के प्रमुख राजनेता के बेटे हैं. परुधवी राज को डांटने के बाद विवाद बढ़ता चला गया. इसके बाद हनुमा विहारी को आंध्र की कप्तानी छोड़ने के लिए कहा गया था. फिर इसके बाद से ही लगातार हनुमा विहारी और आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के बीच कहा-सुनी चलती रही. 

मामला आगे बढ़ा तो 26 फरवरी को हनुमा विहारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह अब कभी आंध्र के लिए नहीं खेलेंगे. फिर जब मामला और आगे बढ़ा तो स्टेट ने 28 मार्च को हनुमा विहारी को कारण बताओ का नोटिस जारी कर दिया. इसके अगले ही दिन यानी 29 मार्च को विहारी ने आंध्र क्रिकेट से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांग लिया. 

फिर करीब 2 महीनों का लंबा इंतज़ार करने के बाद 04 जून, 2024 को आंध्र क्रिकेट ने हनुमा विहारी को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया. अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आंध्र के पूर्व कप्तान अब किस राज्य के लिए खेलेंगे. 

भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं हनुमा विहारी

गौरतलब है कि हनुमा विहारी अब तक टीम इंडिया के लिए 16 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. हालांकि वह लंबे वक़्त से टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट जुलाई, 2022 में खेला था. अब तक खेले गए टेस्ट की 28 पारियों में उन्होंने 33.56 की औसत से 839 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे. 

 

ये भी पढ़ें...

T20 World Cup 2024: इन दो छोटी टीमों को हल्के में लेना किसी को भी पड़ सकता है भारी, पहले ही मैच से दिखाया दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget