एक्सप्लोरर

Gujrat Elections: रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा के खिलाफ प्रचार कर रही हैं उनकी बड़ी बहन, जानिए वजह

Rivaba Jadeja: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी और रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर सीट से खड़ी हैं. वहीं उनके खिलाफ जडेजा की बहन नैना प्रचार कर रही हैं.

Naina vs Rivaba Jadeja: गुजरात में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी लड़ाई अपने चरम पर है. इस बार बीजेपी ने जामनगर उत्तर सीट रवींद्र जडेजा की पत्नी रवाबा जडेजा को टिकट दिया है. वहीं इसी सीट पर रवींद्र जडेजा की बहन नैना अपनी भाभी रिवाबा का खुलकर विरोध कर रही हैं. नैना द्वारा रिवाबा का खुला विरोध देखकर लग रहा है कि कांग्रेस नैना को इस सीट से अपना प्रत्याशी बना सकती है.

जामनगर में ननद-भाभी की लड़ाई
जामनगर उत्तर सीट पर एक ओर भारतीय स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा खड़ी हैं तो दूसरी ओर जडेजा की बहन नैना अपनी भाभी का खुलकर विरोध कर रही हैं और उनके खिलाफ खूब प्रचार कर रही हैं. नैना के विरोध को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस पार्टी जामनगर उत्तर से अपना उम्मीदवार बना सकती है. अगर ऐसा होता है तो इस सीट पर ननद-भाभी के बीच दिलचस्प ल़ड़ाई हो सकती है.  

बीजेपी की उम्मीदवार हैं रिवाबा
भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा बीजेपी से जुड़े अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. तीन साल पहले ही इन्होंने बीजेपी का दामन थामा था. हालांकि, इससे पहले वह सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं. साथ ही वह करणी सेना में भी रह चुकी हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही रिवाबा काफी एक्टिव रहती हैं. यही कारण है कि महज तीन सालों में उन्हें बीजेपी ने जामनगर की सीट से टिकट दिया है. वह बीजेपी की एक सक्रिय कार्यकर्ता हैं. 

टीम इंडिया के क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भी अपनी पत्नी रिवाबा का जमकर प्रचार कर रहे हैं. वह रिवाबा को जिताने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. रवींद्र जडेजा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी फैन फॉलिएंग का फायदा बीजेपी को जरूर मिलेगा. जडेजा ने खुद यह भी कहा है कि वह गुजरात में अपनी पत्नी के अलावा अन्य बीजेपी प्रत्याशियों के लिए भी प्रचार करेंगे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: केन विलियमसन को रिलीज करने की तैयारी में सनराइजर्स हैदराबाद, हो सकती है टीम से छुट्टी

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान की टीम पर बरसे वसीम अकरम, बताया किन गलतियों की वजह से हारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget