एक्सप्लोरर

अनिल कुंबले ने इसे इंग्लैंड में सीरीज़ जीतने का सबसे अच्छा मौका बताया

आईपीएल के लंबे सीज़न के बाद अब भारतीय क्रिकेट फैंस पर देशभक्ति का रंग चढ़ने वाला है. टीम इंडिया अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ लंबी सीरीज़ के लिए रवाना होने वाली है.

नई दिल्ली: आईपीएल के लंबे सीज़न के बाद अब भारतीय क्रिकेट फैंस पर देशभक्ति का रंग चढ़ने वाला है. टीम इंडिया अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ लंबी सीरीज़ के लिए रवाना होने वाली है.

इंग्लैंड में 3 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज़ 11 सितम्बर तक चलेगी. लगभग ढाई महीने लंबी इस सीरीज़ में टीम इंडिया 3 टी20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेलेगी. इस दौरे की तैयारी का जायजा खिलाड़ियों की फिटनेस से ले लिया गया है. इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ भारत के सबसे फिट खिलाड़ी रवाना होने वाले हैं. ये सभी वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने यो-यो टेस्ट पास किया है.

इसके साथ ही टीम इंडिया के पूर्व कोच और सबसे सफल स्पिनर अनिल कुंबले ने भी उम्मीद जताई है कि ये टीम इंग्लैंड को उसकी सरज़मीं पर धूल चटाकर लौटेगी.

अनिल ने कहा, 'भारतीय टीम इस वक्त बेहतर दिख रही है और उसके लिए इस मौके को भुनाने का सबसे सही समय भी है. टीम इंडिया इस समय शानदार ऑल राउंड खेल दिखा रही है. जो कि इंग्लैंड में फायदेमंद होगा.'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मौजूदा समय में हमारी गेंदबाजी बहुत ज्यादा मजबूत है जो लगातार 20 विकेट निकाल रही है. बल्लेबाजी की बात करें तो हमारी बैटिंग लाइन-अप में काफी अनुभव है."

टीम इंडिया के इस दिग्गज ने बल्लेबाज़ों के अनुभव पर भी ज़ोर देते हुए कहा कि ये टीम अच्छे अनुभव के साथ इंग्लैंड दौरे पर जा रही है. उन्होंने कहा,'टीम के अधिकांश बल्लेबाज़ों ने औसतन 50 के आस-पास टेस्ट खेले हैं. जो कि अच्छा खासा अनुभव होता है. साथ ही इनमें से कई खिलाड़ियों ने पहले भी इंग्लैंड का दौरा किया है. जिससे वहां की कंडीशंस को अच्छी तरह से जानते हैं. जिसका फायदा टीम को ज़रूर मिलेगा.'

इसके साथ ही टेस्ट मैचों के लिए अगस्त और सितंबर महीनो से भी वो काफी खुश हैं. उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड का मौसम अगस्त और सितम्बर के महीने में स्पिनर को मदद करेगा. हमारे पास दुनिया के बेस्ट स्पिनर्स हैं और मौसम के दूसरे हाफ में वहां कलाई स्पिनर्स को अच्छी मदद मिलेगा. जिससे हमारे पास सीरीज़ जीतने का अच्छा मौका है. हमें ड्यूक गेंद से गेंदबाज़ी करने में भी कोई समस्या नहीं है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget