एक्सप्लोरर

इंग्लैंड पर बरसे पूर्व कप्तान ग्राहम गूच, कहा- सिर्फ एक बल्लेबाज़ पर बहुत ज्यादा निर्भर है पूरी टीम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान ग्राहम गूच का मानना है कि मौजूदा इंग्लैंड टीम काफी हद तक रन बनाने के लिए कप्तान जो रूट पर निर्भर है.

भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम की काफी आलोचना हो रही है. अब पूर्व कप्तान और अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज़ रहे ग्राहम गूच ने भी टीम को खरी खोटी सुनाई है. गूच का कहना है कि मौजूदा इंग्लैंड टीम काफी हद तक रन बनाने के लिए कप्तान जो रूट पर निर्भर है, जो सही नहीं है. 

गूच ने डेली मेल को रविवार को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हम काफी हद तक एक व्यक्ति पर निर्भर हैं. मुझे इसका अनुभव है. मेरे करियर में बेहतर नतीजे देने के लिए काफी जिम्मेदारी होती थी. एक खिलाड़ी के तौर पर आपको जीवन में बेस्ट फॉर्म में होना होता है, लेकिन आप हर समय डिलीवर नहीं कर सकते और यह उम्मीदें मददगार नहीं होती हैं. सभी को योगदान देने की जरूरत है. जब मैं कप्तान बना था तो इसने मुझे अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर के लिए प्रेरित किया."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे अंत में दबाव के बारे में महसूस हुआ. मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी सीरीज की और दो शतक लगाए. लेकिन मुझे इस बात का दबाव महसूस हुआ कि मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है, क्योंकि हमारे पास काफी युवा खिलाड़ी थे. आप बस दबाव महसूस करते हैं. रूट पर भी दबाव है, क्योंकि वह हमारी बल्लेबाजी का 50, 60, 70 फीसदी देते हैं."

गूच ने कहा, "रूट विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वह लगातार ऐसा कर रहे हैं. लेकिन हर खेल में एक ऐसा पीरियड आता है जब आप नीचे की ओर आते हैं. यह संभव नहीं है कि आप हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करें. आपको क्रिकेट में एक खराब समय से भी गुजरना पड़ता है, क्योंकि यह टीम के खेल में व्यक्तिगत स्पोर्ट्स है. आप इसे बहुत कुछ सोच सकते हैं."

इसके अलावा गूच ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ों को भी फटकार लगाई. उन्होंने डोमिनिक सिब्ले और रोरी बर्न्स की आलोचना की. यह दोनों बल्लेबाज़ लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए थे. उन्होंने कहा कि संन्यास ले चुके सर एलिस्टर कुक भी मौजूदा ओपनर्स की जगह ले सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget