एक्सप्लोरर

GLvsKKR: रैना का अर्धशतक, कोलकाता को 184 का लक्ष्य


GLvsKKR: रैना का अर्धशतक, कोलकाता को 184 का लक्ष्य

राजकोट: सुरेश रैना (नाबाद 68) की अर्धशतकीय पारी की मदद से गुजरात लॉयंस की टीम ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा है. गुजरात ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 183 रन बनाए.


रैना के अलावा दिनेश कार्तिक ने 47 रनों का योगदान दिया और कप्तान के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की.


रैना को हालांकि अपनी पारी में तीन बार जीवनदान मिला. छठे ओवर में कुलदीप यादव ने उनका मुश्किल कैच छोड़ा. युसूफ पठान ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर सीमा रेखा पर उनका कैच टपकाया. 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रैंट बाउल्ट ने उनका बेहतरीन कैच लपका, लेकिन अपने आप को बाउंड्री के बाहर गिरता देख तुरंत गेंद छोड़ दी.


रैना ने अपनी पारी में 51 गेंदों का सामना किया और सात चौके लगाए. वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ा.


कोलकाता ने टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. ब्रैंडन मैक्कलम (35) और जैसन रॉय (14) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने 3 ओवर तक टीम के खाते में 22 रन डाल दिए थे. चौथे ओवर की पहली गेंद पर रॉय, पीयूष चावला की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पठान के हाथों लपके गए.


दूसरे छोर पर खड़े मैक्कलम ने अपनी आक्रामक खेल चालू रखा और लगातार रन बनाते रहे. मैक्कलम की पारी पर कुलदीप यादव ने लगाम लगाई. सातवें ओवर में मैक्कलम से एक छक्का और एक चौका खाने के बाद नौवें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप ने मैक्कलम को पगबाधा आउट किया. कुलदीप कोलकाता के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में महज 25 रन देकर दो विकेट लिए.


मैक्कलम की जगह आए एरॉन फिंच (15) ने बड़े शॉट्स खेलने के लिए ज्याद समय नहीं लिया और पठान पर दो शानदार छक्के जड़े. हालांकि वह अपने आक्रामक तेवर ज्यादा देर नहीं दिखा पाए और कुलदीप ने उन्हें सीमा रेखा पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करा अपनी दूसरी सफलता हासिल की.


इस बीच सुरेश रैना ने एक छोर से अपने स्कोर बोर्ड को अच्छी तरह से चला रहे थे. दिनेश कार्तिक (47) ने अपने कप्तान अच्छा साथ दिया और अंत में अच्छे हाथ दिखाए. कार्तिक हालांकि अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और आखिरी ओवर में आउट हुए. उन्होंने 25 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा', भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज
'सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा', चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
पहले भारत और पाकिस्तान... अब श्रीलंका का हेड कोच बना ये दिग्गज; सनथ जयसूर्या को किया रिप्लेस
पहले भारत और पाकिस्तान... अब श्रीलंका का हेड कोच बना ये दिग्गज; जयसूर्या को किया रिप्लेस
5 बार बदल चुका है IPL का शेड्यूल, एक बार तो भयंकर युद्ध की वजह से रोका गया टूर्नामेंट
5 बार बदल चुका है IPL का शेड्यूल, एक बार तो भयंकर युद्ध की वजह से रोका गया टूर्नामेंट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
Embed widget