एक्सप्लोरर

उमेश यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम में देखना चाहते हैं सुनील गावस्कर

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने कहा है कि वो उमेश यादव को ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम में देखना चाहते हैं.

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उमेश यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में रखने की मांग तेज़ हो गई है. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2-0 से सीरीज़ जीत के हीरो रहे उमेश के समर्थन में अब पूर्व दिग्गज और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर आ गए हैं.

गावस्कर ने कहा है कि उमेश को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भेजा जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इससे भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण को ज्यादा धार मिलेगी. साथ ही उनके आने से गेंदबाज़ी मजबूत होगी.

गावस्कर ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, 'उमेश काफी समय तक भारतीय टीम से बाहर रहे हैं। वह इंग्लैंड दौरे पर गए लेकिन उन्हें कोई भी मैच नहीं खिलाया गया। इसके बाद जिस तरह उन्होंने रिवर्स स्विंग पर विकेट लिए वह काबिले तारीफ है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपना दावा मजबूत किया है। यह चयनकर्ताओं के लिए सुखद चुनौती है।'

उमेश ने हैदराबाद में खेले गए दूसरे टेस्ट में 10 विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज़ की कमर ही तोड़ दी थी. एक वक्त पर जब मैच की शुरुआत में ही शार्दुल चोटिल होकर बाहर हो गए थे तो उमेश ने अकेले तेज़ गेंदबाज़ी का जिम्मा संभाला और मैच को तीन दिन में निपटाने में अहम भूमिका अदा की.

इसके साथ ही गावस्कर ने भुवनेश्वर, ईशांत, बुमराह और शमी की भी तारीफ की और ये भी साफ कर दिया कि इनके होते हुए उमेश का प्लेइंग इलेवन में पहुंच पाना बहुत मुश्किल होगा.

उन्होंने कहा, 'भारत के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना भले ही आसान न हो लेकिन यादव का साथ होना कप्तान कोहली और चयनकर्ताओं का काम आसान कर देगा।'

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अब वनडे और टी20 सीरीज़ के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया रवाना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget