एक्सप्लोरर

शहीदों को श्रृद्धांजलि देते हुए गंभीर ने साधा कप्तान धोनी पर निशाना!

हाल ही में कप्तान धोनी पर बन रही बायोपिक पर बयान देने वाले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर ने आज उरी में शहीद हुए जवानों को याद किया लेकिन इसमें भी उन्होंने बिना नाम लिए कप्तान धोनी को घसीट लिया.





शहीदों को श्रृद्धांजलि देते हुए गंभीर ने साधा कप्तान धोनी पर निशाना!

नई दिल्ली: हाल ही में कप्तान धोनी पर बन रही बायोपिक पर बयान देने वाले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर ने आज उरी में शहीद हुए जवानों को याद किया लेकिन इसमें भी उन्होंने बिना नाम लिए कप्तान धोनी को घसीट लिया. गौतम गंभीर ने आज ट्वीट करके कहा कि बाओपिक हमारे शहीद जवानों पर बननी चहिए ना कि किसी क्रिकेटर पर. 



गंभीर ने एक बार फिर से धोनी का नाम लिए बिना ट्वीट करते हुए कहा, 'ये सभी 17 शहीद बाओपिक के लायक है ना कि कोई क्रिकेटर, इनसे बेहतर प्रेरणा स्त्रोत कोई और नहीं हो सकता है जो कि जवानी में ही देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर देते हैं.' 



गंभीर इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट करत हुए लिखा, 'ये सभी जवान सिर्फ तनख्वाह के लिए अपनी जान गंवा देते हैं ना कि हम क्रिकेटर्स की तरह घूसखोरी और चिकनी-चुपड़ी बातों के लिए पैसा कमाते हैं, जागो'



गंभीर इस टवीट के जरिए बीते रविवार कश्मीर में शहीद हुए जवानों को तो श्रृद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं लेकिन वो इसके साथ ही बिना नाम लिए कप्तान धोनी पर भी निशाना साध रहे हैं क्योंकि इसी महीने 30 तारीख को कप्तान धोनी पर बनी बायोपिक रिलीज़ होने वाली है. 



हाल ही में गंभीर ने धोनी की बाओपिक पर निशाना साधते हुए इससे साफ इंकार किया था कि उनपर कभी भी बाओपिक नहीं बनेगी क्योंकि क्रिकेटर्स बाओपिक के लायक नहीं है. गंभीर का मानना है कि उनकी जगह उन लोगों के ऊपर बाओपिक बननी चाहिए जिन्होंने देश के लिए एक क्रिकेटर से ज्यादा अपनी सेवाएं दी हैं.



हाल ही में गंभीर ने विराट कोहली को धोनी से बेहतर फिनिशर करार दिया था. जबकि 2011 में विश्वकप जीतने वाली टीम के कप्तान को लेकर सवाल पूछे जाने पर गंभीर ने कहा था कि कोई भी टीम मैच जिताती है उसमें कप्तान से ज्यादा उसका योगदान होता है.



गंभीर ने टीम इंडिया के लिए 52 टेस्ट मैचों में 42.58 के औसत से 4046 रन बनाए हैं. वहीं वनडे में उनके नाम 5238 रन शामिल हैं. इसके अलावा टी20 में उन्होंने टीम इंडिया के लिए 932 रन भी जोड़े हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
6,000 sq ft...टेम्प्रेचर कंट्रोल स्विमिंग पूल... ऐसा है रोहित शर्मा का लग्जरी अपार्टमेंट
6,000 sq ft...टेम्प्रेचर कंट्रोल स्विमिंग पूल... ऐसा है रोहित शर्मा का लग्जरी अपार्टमेंट
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह! आया चौंकाने वाला अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह! आया चौंकाने वाला अपडेट
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया की लंका लगनी तय
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget