एक्सप्लोरर

Gautam Gambhir: टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए आज होगा गौतम गंभीर का इंटरव्यू, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा 

Indian Cricket Team Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने के लिए आज गौतम गंभीर का इंटरव्यू होगा. गंभीर इस पद के लिए आवेदन करने वाले इकलौते उम्मीदवार हैं.

Gautam Gambhir Interview: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बीते कुछ वक़्त से पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लिए हेड कोच की तलाश कर रहा था. अब लगता है कि शायद बोर्ड की यह तलाश खत्म हो गई और उन्हें पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के रूप में सही उम्मीदवार मिल गया है. रिपोर्ट्स की माने तो गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बनने के इकलौते उम्मीदवार हैं और आज उनका इंटरव्यू होना है. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) जूम कॉल के ज़रिए गौतम गंभीर का इंटरव्यू करेगी. इस समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक मौजूद हैं. हालांकि अभी इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि गंभीर ने 2024 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मेंटॉर की भूमिका निभाई थी. ऐसे में अगर वह टीम इंडिया के कोच बनते हैं, तो उन्हें केकेआर से ताल्लुक खत्म करना होगा. 

टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा राहुल द्रविड का कार्यकाल

मौजूदा वक़्त में राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. बीसीसीआई ने 13 मई को हेड कोच के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया था, जिसकी आखिरी तारीख 27 मई तक थी. राहुल द्रविड़ ने फिर से टीम इंडिया का हेड कोच बनने की इच्छा नहीं जताई थी. वहीं गंभीर की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह टीम इंडिया के हेड कोच बनाए जाने के लिए पहली पसंद थे. 

ऐसा रहा गंभीर का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गौरतलब है कि गंभीर ने अपने अंतर्राष्टीय करियर में 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट की 104 पारियों में उन्होंने 41.95 की औसत से 4154 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 22 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा वनडे की 143 पारियों में उन्होंने 39.68 की औसत से 5238 रन बनाए, जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक शामिल रहे. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 36 पारियों में उन्होंने 27.41 की औसत और 119.02 के स्ट्राइक रेट से 932 रन बनाए, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल रहे. 

 

ये भी पढ़ें...

WI vs AFG: वेस्टइंडीज़ ने जीत का 'चौका' लगाकर अफगानिस्तान को 104 रनों से चटाई धूल, बैटिंग के बाद बॉलिंग में किया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: बारिश की वजह से फिर रुका भारत-श्रीलंका मैच, जानिए गॉल से क्या है ताजा अपडेट
LIVE: बारिश की वजह से फिर रुका भारत-श्रीलंका मैच, जानिए गॉल से क्या है ताजा अपडेट
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget