एक्सप्लोरर

गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट को बचाने को लेकर दी अपनी राय, कहा- इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की जरूरत

टेस्ट क्रिकेट को बचाने को लेकर कई पूर्व खिलाड़ी अपना अपना बयान दे चुके हैं तो वहीं अब गंभीर ने भी कहा है कि अगर टेस्ट क्रिकेट को बचाना है तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है.

वर्ल्ड कप 2019 के खत्म होते ही टेस्ट क्रिकेट को लेकर अभी तक कई पूर्व क्रिकेटर्स के बयान आ चुके हैं. जाहिर सी बात है ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि जब से एशेज सीरीज शुरू हुई है तब से लोगों के बीच टेस्ट क्रिकेट को लेकर उत्साह देखने लायक है. इंग्लैंड में ही वर्ल्ड कप 2019 का आयोजन किया गया जिसके ठीक बाद एशेज भी वहीं खेला जा रहा है. इस पर सौरव गांगुली से लेकर सचिन अपने अपने बयान दे चुके हैं कि कैसे ज्यादा से ज्यादा लोग टेस्ट क्रिकेट देखना पसंद कर रहे हैं और एशेज ही एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसकी वजह से टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखा जा सकता है. वहीं आईसीसी की तरफ से भी कोशिश देखने को मिल रही है जहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप की शुरूआत की जा चुकी है. इसी को देखते हुए अब गौतम गंभीर ने भी अपना बयान दे दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि टी-20 के मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट को नई पीढ़ी के पास तक पहुंचना होगा और जरूरी मुद्दों पर ध्यान देना होगा. खेल के सबसे लंबे प्रारूप को रोचक बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत की है. गंभीर ने अंग्रेजी अखबर टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में लिखा है, "इसमें कोई शक नहीं है कि टेस्ट क्रिकेट को आज के टी-20 के युग में बने रहने के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है. मैं परंपरावादी हूं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट को हजारों लोगों तक पहुंचने की जरूरत है. मुख्य मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए." भारत के लिए 58 टेस्ट खेलने वाले गंभीर ने कहा है कि आईसीसी को टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली गेंदों पर भी ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा, "मैं इस संबंध में वित्तीय मजबूरियों को समझता हूं लेकिन कई तरह की चीजों के साथ समान में बने रहना अजीब है. हो सकता है कि आईसीसी टेस्ट क्रिकेट में इस्तेमाल की जाने वाली गेंदों को लेकर कोई तय पैमाना बनाए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget