एक्सप्लोरर

महान कप्तान को लेकर छिड़ी बहस में महेंद्र सिंह धोनी पर भारी पड़े सौरव गांगुली

पिछले चार महीने से ही लगातार भारत के अब तक सबसे महान कप्तान को लेकर बहस छिड़ी हुई है. इस बहस में गांगुली बाजी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं.

पिछले चार महीने में भारतीय खिलाड़ी मैदान पर तो नहीं उतरे लेकिन टीम इंडिया का सबसे महान कप्तान कौन इसको लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है. जिन पूर्व क्रिकेटर्स ने धोनी और गांगुली को लेकर छिड़ी इस बहस में हिस्सा लिया है उनमें से अधिकतर सौरव के समर्थन में ही दिखाई दिए हैं. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हाल ही में कहा था कि गांगुली ने कड़ी मेहनत से टीम तैयार की थी. इसी का नतीजा था कि धोनी इतनी सारी ट्रॉफियां जीतने में सफल रहे.

स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर गांगुली और धोनी को लेकर जारी चर्चा के बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और गंभीर ने अपनी अपनी बात कही. स्मिथ ने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर मेरे लिए दादा (सौरव गांगुली) और धोनी की कप्तानी के बीच का अंतर धोनी हैं. मैं सोचता हूं कि बीच के ओवरों में उनके अंदर जो मैच को अंत तक ले जाने, जीतने और आराम से फिनिश करने की क्षमता है, वो इसे अपने आस पास के सभी लोगों के अंदर लाते हैं. मैं जब उनके बारे में सोचता हूं तो इन दोनों हीरो के बीच का फर्क धोनी खुद हैं."

संगकारा ने कहा, "आप काफी सारी चीजों को तय कर सकते हैं, लेकिन कभी कभी आपको कुछ चीजों को पीछे छोड़ना पड़ता है. मुझे लगता है इस मामले में दादा ने काफी मेहनत की. एक शानदार टीम तैयार करने और इसे दूसरों के लिए छोड़ने में जैसे धोनी, जिनको इसका भरपूर फायदा मिला. धोनी, असाधारण खिलाड़ी, अविश्वसनीय कप्तान और फिर उन्होंने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाया है. लेकिन मेरे लिए उन सभी की नींव दादा ने रखी."

धोनी को भी मिला श्रेय

गंभीर ने कहा, "निश्चित रूप से, दोनों ही कप्तानों ने भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने का काम किया. लेकिन असर छोड़ने के लिहाज से देखूं तो मैं सिर्फ धोनी के बारे में बात करूंगा क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए काफी ज्यादा गंभीर रहे."

गंभीर ने इससे पहले कहा था कि धोनी बहुत भाग्यशाली कप्तान रहे हैं क्योंकि उन्हें हर प्रारूप में एक अद्भुत टीम मिली थी. उन्होंने कहा था, "धोनी बहुत भाग्यशाली कप्तान रहे हैं क्योंकि उन्हें हर प्रारुप में एक अद्भुत टीम मिली थी. 2011 का विश्व कप टीम धोनी के लिए बहुत आसान था क्योंकि हमारे पास सचिन, सहवाग, खुद मैं, युवराज, यूसुफ और विराट जैसे खिलाड़ी थे. इसलिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ टीम मिली थी जबकि गांगुली को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी और जिसके कारण धोनी ने इतने सारी ट्राफियां जीतीं."

ENG Vs WI: इंग्लैंड की टीम में ब्रॉड को ना देखकर हैरान रह गए थे वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget