एक्सप्लोरर

पूर्व क्रिकेटर जहीर खान बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का फैसला गेंदबाजी से होगा

भारत ने पिछली बार आस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराया था. तब वार्नर और स्मिथ टीम में मौजूद नहीं थे क्योंकि दोनों खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में एक साल के लिए प्रतिबंधित थे.

मुंबईः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू हो जाएगी. दोनों ही टीमें इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं. इस बार अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है कि कौन सी टीम सीरीज में बढ़त बना पाएगी. वैसे पूर्व क्रिकेटर जहीर खान का मानना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैचों का नतीजा बल्लेबाजों के बजाय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, क्योंकि दोनों टीमों में दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शामिल हैं.

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे धारदार गेंदबाज हैं, तो आस्ट्रेलियाई टीम में मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे तेज गेंदबाज हैं. भारतीय क्रिकेट टीम पूर्ण श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया में है जिसमें तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैच शामिल हैं. दौरा 27 नवंबर से वनडे श्रृंखला के साथ शुरू होगा.

जहीर खान 2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे, उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलियाई पिचों पर हमेशा अच्छा उछाल और तेजी रहती है. इसलिये मुझे लगता है कि गेंदबाज ही वनडे, टी20 और टेस्ट श्रृंखला का फैसला करेंगे और साथ ही टीमें बतौर इकाई प्रतिद्वंदी टीम को कम स्कोर पर रोकने के लिये कैसा प्रदर्शन करती है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय जब कोई विश्व में शीर्ष स्तर के गेंदबाजों के बारे में बात करता है तो हमारे जेहन में जो नाम आते हैं, वे सभी इस श्रृंखला के लिये पिच पर होंगे.’’ जहीर ने यह भी कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की मौजूदगी से आस्ट्रेलिया में भारत को कड़ी चुनौती का सामना करना होगा. भारत ने पिछली बार आस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराया था तब वार्नर और स्मिथ टीम में मौजूद नहीं थे क्योंकि दोनों खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में एक साल के लिये प्रतिबंधित थे.

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘अब स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर चुके हैं, भारतीयों को निश्चित रूप से आस्ट्रेलिया के पिछले दौरे से ज्यादा कड़ी चुनौती का सामना करना होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस श्रृंखला में कोई भी प्रबल दावेदार नहीं है क्योंकि दोनों ही टीमों के पास बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइन अप है और यही चीज आगामी दौरे को देखने के लिये दिलचस्प बनायेगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget