एक्सप्लोरर

पृथ्वी शॉ को पूर्व दिग्गजों की सलाह- विदेशी मैदान पर सुधारनी होगी तकनीक

पृथ्वी की बल्लेबाजी देखने के बाद कार्ल हूपर और आकाश चोपड़ा जैसे दिग्गजों ने क्या कहा

अपने पहले ही टेस्ट में शतकीय पारी खेल मैन ऑफ द मैच बने पृथ्वी शॉ की तारीफ हर कोई कर रहा है. लेकिन पूर्व दिग्गजों का मानना है कि विदेशी धरती पर सफल होने के लिए उन्हें अपनी तकनीक में सुधार करने की जरूरत है.

शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करते हुए एक मंझे हुझे बल्लेबाज की तरह से बल्लेबाजी की और शतक बनाया. उन्होंने मजबूत आक्रमण का सामना नहीं किया लेकिन फिर भी यह करियर की शानदार शुरुआत रही.

कार्ल हूपर की राय

बैकफुट पर जाकर लगाए गए उनके शॉट से वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्ल हूपर को कैरेबियाई क्रिकेट की याद आ गयी लेकिन उनका मानना है कि शॉ की आक्रामक शैली और वर्तमान तकनीक के साथ इस 18 वर्षीय बल्लेबाज के लिए विदेशों की कड़ी परीक्षा में पास होना आसान नहीं होगा.

हूपर ने कहा, ‘‘देखने से लगता है कि उसके अंदर प्रतिभा छिपी है लेकिन वह गेंद की लाइन में आकर नहीं खेलता. उसे बैकफुट पर जाकर खेलना पसंद है और विकेट के स्क्वायर में खेलता है. यहां तो यह चल जाएगा लेकिन बल्ले और शरीर के बीच काफी अंतर होने से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में उसे परेशानी हो सकती है.’’

आकाश चोपड़ा की राय

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और 2003-04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में नई गेंद का अच्छी तरह से सामना करने वाले आकाश चोपड़ा की राय शॉ की तकनीक को लेकर अलग है. उनका भी मानना है कि शॉ को अपने खेल में पैनापन लाने की जरूरत है लेकिन उन्होंने कहा कि अगर वीरेंद्र सहवाग अपरंपरागत तरीके से सफल हो सकता है तो फिर यह किशोर खिलाड़ी भी उसके साथ सफलता हासिल कर सकता है.

चोपड़ा ने कहा, ‘‘हमने अभी जो देखा वह अभी केवल ट्रेलर है. वह काफी प्रतिभावान लग रहा है. आप इसमें विपक्ष और पिच के सपाट होने जैसे नुक्स नहीं निकाल सकते हो. लेकिन उसकी परीक्षा विदेशों में होगी और मुझे विश्वास है कि वह इससे अवगत होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी एक दो चीजें और मुझे पूरा विश्वास है कि वह इन पर काम रहा होगा. इनमें से एक उनका मूवमेंट है जो कि अभी आईपीएल से भिन्न लग रहा है. मैं बहुत चिंतित नहीं हूं. उसने शानदार शुरुआत की थी.’’

अमोल मजूमदार की राय

शॉ को बहुत करीब से देखने वाले मुंबई के अमोल मजूमदार का मानना है कि अभी इस युवा बल्लेबाज की तकनीक को लेकर टिप्पणी करना सही नहीं होगा और इसके लिये उनके विदेशों में खेलने तक इंतजार करना चाहिए.

मजूमदार ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उन्हें बहुत अधिक बदलाव करने की जरूरत है. हर खिलाड़ी की खेल की अपनी शैली होती है. उसकी शैली आक्रामक है और उसे इसे जारी रखना चाहिए. हमें उसके इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेलने तक इंतजार करना चाहिए तभी हम इस बारे में बात कर सकते हैं.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget