एक्सप्लोरर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने शेन वॉर्न को याद करते हुए दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न को याद करते हुए माइकल क्लार्क बेहद भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई चीज होगी जिसका अनुभव शेन वॉर्न ने नहीं किया होगा.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और लंबे समय तक शेन वॉर्न के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट खेले माइकल क्लार्क ने सोमवार को कहा कि वह महान लेग स्पिनर और टीम के पूर्व साथी शेन वॉर्न के निधन से अभी भी सदमे में हैं. क्लार्क ने बताया कि उन्होंने वॉर्न से बात की थी, श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज के दौरान बातचीत हुई थी. बता दें कि शुक्रवार को थाईलैंड में शेन वॉर्न के आकस्मिक निधन के बाद क्लार्क ने पहली बार बात की है.

माइकल क्लार्क ने स्काई स्पोर्ट्स रेडियो पर बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट शो में कहा, "मैं उनके निधन की खबर सुनकर बेहद हैरान हूं. मैंने इस बारे में कुछ नहीं कहा, क्योंकि मैं पूरी तरह से सदमे में थे. यह समझना सबसे कठिन बात है कि यह कितनी जल्दी हुआ."

माइकल क्लार्क ने कहा, "वह हमेशा चलते रहते थे. रुकना उनकी फितरत में नहीं था. वे हमेशा अपनी किस्मत को चुनौती देते रहे. वे हमेशा वक्त से आगे चलने में यकीन रखते थे. उनके रिकॉर्ड्स उनकी महानता को प्रदर्शित करते हैं. इसके अलावा वह काफी अच्छे इन्सान भी थे. मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई चीज होगी जिसका अनुभव शेन वॉर्न ने नहीं किया होगा."

क्लार्क ने तब वॉर्न के साथ अपनी अंतिम बातचीत का खुलासा किया जब ऑस्ट्रेलिया इस साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहा था. उन्होंने कहा, "मैंने उनसे विमान में दो दिन पहले बात की थी. उनसे बात की जब वह यहां (सिडनी में) श्रीलंका के खिलाफ टी20 के लिए आए थे और कुछ भी नहीं बदला था."

क्लार्क ने आगे कहा कि इस दुख से बाहर निकलने में काफी समय लगेगा, ठीक वैसे ही जैसे नवंबर 2014 में उनके करीबी दोस्त फिल ह्यूज की मृत्यु हो गई थी.

यह भी पढ़ें..

रविंद्र जडेजा से हारा श्रीलंका, भारत ने तीन दिनों में ही जीता मोहाली टेस्ट; जडेजा ने 175 रन के बाद 9 विकेट भी चटकाए

मिताली ने की सचिन और जावेद मियांदाद की बराबरी, छह वर्ल्ड कप खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget