एक्सप्लोरर

900 विकेट लेने वाले इस भारतीय तेज गेंदबाज़ ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर लिखा ये इमोशनल नोट

इस तेज़ गेंदबाज़ ने सोशल मीडिया पर लिखा, "दावेनगेरे एक्सप्रेस' जो 25 सालों से चल रही थी और उसने क्रिकेट के कई स्टेशनों को पार किया, वो आज उस स्टेशन पर पहुंच गई जिसे रिटायरमेंट कहते हैं."

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ और रणजी में कर्नाटक की कप्तानी करने वाले विनय कुमार ने आज अंतर्राष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है. 37 साल के विनय कुमार ने भारत के लिए 31 वनडे, 9 टी20 इंटरनेशनल और 1 टेस्ट मैच खेला है. भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2013 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.

विनय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, "दावेनगेरे एक्सप्रेस' जो 25 सालों से चल रही थी और उसने क्रिकेट के कई स्टेशनों को पार किया, वो आज उस स्टेशन पर पहुंच गई जिसे रिटायरमेंट कहते हैं."

इस तेज गेंदबाज ने आगे लिखा, यह आसान फैसला नहीं था. हालांकि, हर एक खिलाड़ी के जीवन में एक दिन ऐसा आता है, जहां उसे यह फैसला लेना पड़ता है. मैं विनय कुमार अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान करता हूं."

गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी में विनय कुमार की कप्तानी में कर्नाटक ने 2013-14 और 2014-15 में दो बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता. साथ ही विनय आईपीएल में भी कई टीमों के लिए खेले हैं. कुमार ने 2004 में रणजी ट्रॉफी मैच में बंगाल के खिलाफ कर्नाटक के लिए खेलते हुए अपने क्रिकेट की शुरुआत की थी. अपने 17 साल के लंबे प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने 139 मैचों में 22.44 के औसत से 504 विकेट लिए.

इस तरह लिए 900 विकेट

विनय कुमार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 139 मैचों में 504 विकेट लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने 141 लिस्ट ए मैचों में 225 और 181 टी20 मैचों में 194 विकेट चटकाए. इस तरह उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर में लगभग 900 विकेट हासिल किए.

इसके साथ ही विनय कुमार ने आईपीएल के 11 सीजन भी खेले हैं. वह कोच्चि टस्कर्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेले हैं. उन्होंने आईपीएल में कुल 105 विकेट झटके. वहीं भारत के लिए उन्होंने वनडे में 38 विकेट और टी20 में 10 विकेट लिए. साथ ही अपने एकमात्र टेस्ट में उन्होंने एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें- 

जब रोज़ आशीष नेहरा का दूध पी जाते थे वीरेंद्र सहवाग, बेहद दिलचस्प है दोनों की दोस्ती की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget