एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: मैच प्रैक्टिस छोड़ जंगल की सैर पर निकली टीम इंडिया

तीन टेस्ट, 6 वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. इस दौरे पर भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पहले दो टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

जोहान्सबर्ग: तीन टेस्ट, 6 वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. इस दौरे पर भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पहले दो टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम की बहुत आलोचना भी हुई है. कप्तान विराट कोहली के कई फैसलों पर भी सवाल उठाए गए लेकिन इन सब चीजों से बेखबर भारतीय टीम तीसरे टेस्ट से पहले सफारी की सैर पर निकल पड़ी.

दरअसल साउथ अफ्रीका में मौजूद एबीपी न्यूज़ के खेल पत्रकार जब टीम होटल के पास रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि टीम कहीं बाहर जाने की तैयारी में है. जब एबीपी की टीम ने यह जानने की कोशिश की कि टीम कहां जा रही है तो वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने किसी भी तरह की वीडियोग्राफी करने से साफ मना कर दिया. हालांकि खास सूत्रों के हवाले से यह पता चला कि टीम इंडिया माबूला के एक प्राइवेट गेम रिजॉट में जा रही है.

भारतीय टीम यहां पहुंच कर जंगल सफारी का मजा लेगी साथ पूरी टीम यहां एक रात बिताएगी. बताया जा रहा है कि जोहान्सबर्ग से यह जगह करीब 270 किलोमीटर दूर है.

एबीपी न्यूज़ की टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम की बस का पीछा भी किया लेकिन टीम बस शहर के अंदर ट्रैफिक जाम में फंस गई थी. जब टीम बस हाईवे पर पहुंची तो टीम मैनेजमेंट को यह शक हुआ कि कोई हमारा पीछा कर रहा है तो उन्होंने बस को धीमा कर लिया. वहीं एबीपी न्यूज की टीम ने माबूला के इस प्राइवेट रिजॉट के अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया.

ऐसे में सवाल यह उठता है कि एक तरफ भारतीय टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है और टीम अगले मैच की तैयारी को छोड़कर जंगल सफारी करने गई है. भारतीय टीम पहले ही दो टेस्ट मैचों में हारकर सीरीज गंवा चुकी है.

साउथ अफ्रीकी दौरे पर टीम मैनेजमेंट, कप्तान और कोच के फैसले काफी हैरान करने वाले रहे. टीम के उपकप्तान को दोनों मैच में मौका नहीं दिया गया जबकि पहले टेस्ट में शानदार प्रर्दशन करने वाले भुवनेश्वर कुमार को दूसरे टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया.

यह समय भारतीय टीम के लिए नेट प्रैक्टिस कर तीसरे टेस्ट के लिए खुद को तैयार करने के लिए था लेकिन कोच रवि शास्त्री खिलाड़ियों को मानसिक दबाव से निकालने के लिए उन्हें जंगल की सैर पर ले गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
तीसरे ODI में टीम इंडिया की हार के 3 सबसे बड़े कारण, कप्तान गिल के इस फैसले ने हरवाया
तीसरे ODI में टीम इंडिया की हार के 3 सबसे बड़े कारण, कप्तान गिल के इस फैसले ने हरवाया
एशियन गेम्स: आज कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी? नीरू ढांढा होंगी ध्वजवाहक
एशियन गेम्स: आज कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी? नीरू ढांढा होंगी ध्वजवाहक
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
Embed widget