एक्सप्लोरर

BCCI में सभी ने कोहली को टी20 कप्तान बने रहने के लिये कहा था: चेतन शर्मा

Chetan Sharma On Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान करने के बाद चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने विराट कोहली पर बड़ा बयान दिया.

Chetan Sharma On Virat Kohli: विराट कोहली के बयान का खंडन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि कोहली को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) में सभी ने टी20 कप्तान बने रहने के लिये कहा था. कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि बोर्ड ने कोहली से अपने फैसले पर पुनर्विचार क लिये कहा था. 

कोहली ने बाद में गांगुली के बयान का खंडन करते हुए कहा था कि उनकी बोर्ड अध्यक्ष से कोई बात नहीं हुई थी और उन्हें वनडे कप्तानी से हटाये जाने के बारे में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये चयन समिति की बैठक से 90 मिनट पहले बताया गया था .

चेतन शर्मा ने शुक्रवार को कहा, चयनकर्ताओं से लेकर बीसीसीआई पदाधिकारियों तक सभी ने कोहली को टी20 विश्व कप तक कप्तानी पर बने रहने के लिये कहा था. उन्होंने कहा आगे कहा, हर किसी ने उन्हें फैसले पर फिर से विचार करने के लिये कहा था. 

Ravichandran Ashwin की वनडे टीम में भी हुई वापसी, 2017 में खेला था आखिरी मैच

चीफ सेलेक्टर ने बताया फोन कॉल पर क्या बात हुई थी 

चेतन शर्मा ने आगे कहा कि विराट कोहली से वनडे टीम की कप्तानी लेने का फैसला पूरी तरह से सेलेक्टर्स का था. उन्होंने आगे कहा, "विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाने के बारे में टेस्ट टीम के चयन से 90 मिनट पहले बताया था. मैंने खुद उन्हें फोन किया था. मेरी विराट कोहली से अच्छे से बात हुई थी."

विराट कोहली ने सौरव गांगुली के दावे को नकारा था

सौरव गांगुली के बयान के उलट विराट कोहली ने कहा कि मेरे इस फैसले से किसी को कोई दिक्कत नहीं थी. मुझसे किसी ने नहीं कहा कि आप टी20 कप्तानी मत छोड़ो. उन्होंने कहा, "टी20 कप्तानी को छोड़ने की बात मैंने सबसे पहले BCCI से कही थी. उसको बहुत अच्छी तरह से रिसीव किया गया. किसी को कोई परेशानी नहीं हुई, मुझे ये नहीं कहा गया कि आप टी20 की कप्तानी मत छोड़िए, बल्कि मेरे उस फैसले की तारीफ की गई थी."

जानिए क्या बोले थे सौरव गांगुली

विराट कोहली को वनडे टीम के कप्तान के पद से हटाए जाने के बाद एक इंटरव्यू में दादा ने कहा था, "हमने विराट कोहली से अनुरोध किया था कि टी20 कप्तान के तौर पर पद से नहीं हटें, लेकिन वह इस पद पर जारी नहीं रहना चाहते थे." गांगुली ने यहां तक कहा था कि उन्होंने खुद कोहली से टी20 कप्तानी नहीं छोड़ने की अपील की थी, लेकिन विराट वर्कलोड की बात करते हुए टी20 कप्तानी छोड़ने की बात पर अड़े रहे.

India vs South Africa: BCCI ने वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, केएल राहुल को मिली कप्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेटर रमनदीप के वेडिंग रिसेप्शन में युवराज-अभिषेक का जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
क्रिकेटर रमनदीप के वेडिंग रिसेप्शन में युवराज-अभिषेक का जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जय शाह के दिखाए रास्ते पर चल रहा BCCI, 2050 तक का ब्लूप्रिन्ट तैयार
जय शाह के दिखाए रास्ते पर चल रहा BCCI, 2050 तक का ब्लूप्रिन्ट तैयार
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget