एक्सप्लोरर

Asia Cup 2018 भारत के खिलाफ हर मैच है महत्वपूर्ण: सरफराज़ अहमद

आने वाले चार दिनों के अंदर एशियाई क्रिकेट का महाकुंभ यानि एशिया कप का आगाज़ होने जा रहा है. एशियाई क्रिकेट की छह बड़ी टीमों के बीच ये जंग 15 से 28 सितम्बर के बीच यूएई में खेली जाएगी.

आने वाले चार दिनों के अंदर एशियाई क्रिकेट का महाकुंभ यानि एशिया कप का आगाज़ होने जा रहा है. एशियाई क्रिकेट की छह बड़ी टीमों के बीच ये जंग 15 से 28 सितम्बर के बीच यूएई में खेली जाएगी. यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई और शेख ज़ायद स्टेडियम में इन टीमों के बीच टक्कर होगी.

जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. लेकिन इस टूर्नामेंट में जिस एक टक्कर का सभी फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है वो है भारत और पाकिस्तान की जंग. इस मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज़ अहमद ने कहा है कि भारत के साथ मैच बेहद महत्वपूर्ण होगा.

सरफराज़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'भारत के खिलाफ हर मैच बेहद महत्वपूर्ण होता है. जिसके लिए हमारी तैयारी भी बेहद खास है. हम यहां(यूएई) की कंडीशंस से तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं और हमने 4-5 दिन प्रेक्टिस भी की है.' 

Asia Cup 2018: एशिया कप में पाकिस्तान से 6-5 से पीछे है भारत

साथ ही सरफराज़ ने कहा कि 'पहले मैच से पहले भी हमें कुछ दिनों का वक्त मिल रहा है उसमें हम और अच्छी तैयारी करने की कोशिश करेंगे. साथ ही हम कोशिश करेंगे कि पहले मैच(हॉंग-कॉंग के खिलाफ) में मोमेंटम हासिल करें और इंडिया के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ जाए.'

वहीं जब उनसे पूछा गया कि विराट को एशिया कप के लिए आराम दिया गया है तो उन्होंने कहा कि 'विराट की कुछ अपनी परेशानियां होंगी जिसकी वजह से वो टीम के साथ नहीं है. उन्होंने आराम मांगा होगा तो उनके क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें आराम दिया है.'

इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम के कप्तान ने ये भी कहा कि उन्होंने सभी टीमों का स्कवॉड देखा है जो कि काफी मजबूत है और एशिया कप एक बड़ा इवेंट है. सभी टीमों की होप बहुत ज्यादा हाई है.' 

Asia Cup 2018: सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में भी श्रीलंका है अव्वल

वहीं पाकिस्तानी टीम की रणनीति पर पड़ोसी मुल्क के कप्तान बोले, 'यूएई की विकेट्स काफी धीमी होंगी जहां पर स्पिनर्स का अहम रोल होगा. हमारी रणनीति होगी कि पहले बल्लेबाज़ी करने की कोशिश करें और 300 से ज्यादा रन बनाएं. इसके बाद हमारे पास ऐसी टीम है जो इसका बचाव कर सकती है.'

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान जैसे पांच टेस्ट खेलने वाले देशों के साथ हॉंग-कॉंग की टीम भी होगी. इन छह टीमों को दो ग्रुप में डाला गया है. जिनमें भारत, पाकिस्तान और हॉंग-कॉंग ग्रुप ए में और श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है. 

Asia Cup 2018: सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में श्रीलंका का रहा है दबदबा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget