एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत के हिस्से आई हार, हरमनप्रीत का फॉर्म बना परेशानी

IND Vs ENG Women: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारत को पहले टी20 में भी हार का सामना करना पड़ा.

IND Vs ENG Women: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड की महिला टीम ने यहां काउंटी ग्राउंड में खेले गए बारिश से बाधित पहले टी20 मुकाबले में भारत को 18 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन भारतीय कप्तान का यह फैसला गलत साबित हुआ. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नताली स्काइवर के 27 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रनों की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 54 रन बनाए थे कि तभी बारिश आ गई और मुकाबला फिर शुरू नहीं हो सका. मैच का नतीजा डकवर्थ लुइस नियम के तहत निकला, जिसमें भारतीय टीम 18 रनों से पीछे रहने के कारण मुकाबला हार गई.

भारत की पारी में स्मृति मंधाना ने 17 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 29 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक और शेफाली वर्मा खाता खोले बिना आउट हुईं जबकि हरलीन देओल 17 और दीप्ति शर्मा चार रन बनाकर नाबाद रहीं. इंग्लैंड की ओर से कैथरीन ब्रंट, स्काइवर और सराह ग्लेन को एक-एक विकेट मिला.

हरमनप्रीत का खराब फॉर्म जारी

इससे पहले, इंग्लैंड की पारी में स्काइवर के अलावा एमी एलेन जोन्स ने 43, डेनियल वॉट 31, टैमी ब्यूमोंट ने 18 और कप्तान हीदर नाइट ने छह रन बनाए जबकि सोफी एक्लेस्टोन नौ रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत की तरफ से शिखा पांडे ने तीन विकेट लिए, राधा यादव और पूनम यादव ने एक-एक विकेट लिया.

बता दें कि वनडे सीरीज के बाद टी20 में भी भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत का फॉर्म चिंता का विषय बन गया है. इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज का अगला मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा था.

WI Vs AUS: वेस्टइंडीज के हाथों ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया जीता हुआ मैच, 19 रन के भीतर 6 विकेट गिरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget