एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd T20: इंग्लैंड का राजकोट में भारत को करारा जवाब, 26 रनों से दर्ज की जीत, काम न आ सका वरुण का 'पंजा'

India vs England, 3rd T20I Rajkot: इंग्लैंड ने भारत को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 26 रनों से हरा दिया है. इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में बेन डकेट ने अर्धशतक लगाया.

India vs England, 3rd T20I Rajkot: इंग्लैंड ने टीम इंडिया को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में मंगलवार को 26 रनों से हरा दिया है. इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में टीम इंडिया 145 रन ही बना सकी. इंग्लैंड ने इस जीत के साथ सीरीज में वापसी की है. हालांकि भारत अभी भी 2-1 से आगे है. हार्दिक पांड्या ने राजकोट में भारत के लिए 40 रनों की पारी खेली. जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने अर्धशतक लगाया.

इंग्लैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ 145 रन ही बना सकी. उसके लिए हार्दिक पांड्या ने 40 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया. अक्षर पटेल ने 15 रन जोड़े. उन्होंने 2 चौके लगाए. मोहम्मद शणी ने एक छक्के की मदद से 7 रन बनाए. इस तरह भारत को 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

टीम इंडिया की खराब शुरुआत -

टीम इंडिया की शुरुआत खराब हुई. ओपनर संजू सैमसन महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट किया. सैमसम के बाद अभिषेक शर्मा का विकेट गिरा. वे 14 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक ने 5 चौके लगाए. तिलक वर्मा नंबर चार पर बैटिंग करने आए थे. वे 18 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर आउट हुए. वाशिंगटन सुंदर महज 6 रन बनाकर चलते बने.

इंग्लैंड के लिए बेन डकेट का तूफानी अर्धशतक -

बेन डकेट टीम के लिए बतौर ओपनर बैटिंग करने आए. उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए. डकेट ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. लिविंगस्टन ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बनाए. उन्होंने 5 छक्के और 1 चौका लगाया. कप्तान जोस बटलर ने 24 रनों का योगदान दिया. फिलिप साल्ट 5 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह इंग्लैंड ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ 171 रन बनाए.

टीम इंडिया के लिए वरुण का पंजा -

भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 24 रन देकर 5 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या ने 4 ओवरों में 33 रन देकर 2 विकेट लिए हैं. अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया. मोहम्मद शमी की लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई. लेकिन वे कुछ खास नहीं कर सके. शमी ने 3 ओवरों में 25 रन दिए. हालांकि एक भी विकेट नहीं मिला.

यह भी पढ़ें : Photos: वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ बरपाया कहर, 5 विकेट लेकर तोड़े कई रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget