एक्सप्लोरर

ENG Vs WI 3rd Test: जानें कैसा रहा चौथे दिन का हाल और पांचवें दिन किसे मिल सकती है जीत

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का चौथा दिन बारिश में धुल गया. अब पांचवें दिन इंग्लैंड को आसानी से जीत मिल सकती है.

मैनचेस्टर: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट का चौथा दिन बारिश में धुल गया. बारिश के कारण चौथे दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका. ऐसे में इंग्लैंड को जीत दर्ज करने के लिए इंतज़ार करना पड़ा. अब अगर पांचवें दिन का खेल होता है तो इंग्लैंड आसानी से तीसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज़ अपने नाम कर सकता है. इंग्लैंड से मिले 399 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज़ ने 10 रनों पर ही अपने दो विकेट गवां दिए हैं.

चौथे दिन नहीं हो सका एक भी गेंद का खेल

तीसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए वेस्टइंडीज के आठ विकेट गिराने थे, लेकिन बारिश के कारण मैच शुरू ही नहीं हो सका. पहले दो सत्र बारिश की वजह से बर्बाद होने के बाद अंपायरों ने बारिश के कहर को देखते हुए दिन का खेल बिना गेंद डले ही समाप्त करने का फैसला किया. चौथे दिन सुबह से ही बारिश हो रही थी, जिस कारण पहले सत्र का खेल शुरू नहीं हो सका. इसके बाद अंपायरों ने लंच घोषित कर दिया. दूसरे सत्र में बारिश रुकी लेकिन खेलने लायक स्थिति न होने के कारण खेल शुरू नहीं हुआ. इसके बाद अंपायरों ने चायकाल की घोषणा कर दी. खराब मौसम और बारिश के चलते तीसरे सत्र का भी खेल शुरू नहीं हो सका और अंपायरों ने दिन का खेल समाप्त करने का फैसला किया.

पांचवें दिन इंग्लैंड को मिल सकती है जीत

इस टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए थे. इसके बाद इंग्लिश गेंदबाज़ों ने वेस्टइंडीज को उसकी पहली पारी में सिर्फ 197 रनों पर समेट दिया. पहली पारी में 172 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट के नुकसान पर 226 रनों पर घोषित की. इस तरह इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज़ के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 10 रनों पर अपने दो विकेट खो दिए हैं. वेस्टइंडीज़ के लिए क्रेग ब्राथवेट दो और शाई होप चार रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. पांचवें दिन जीत हासिल करने के लिए इंग्लैंड को आठ विकेट की ज़रूरत है.

पांचवें दिन स्टुअर्ट ब्रॉड रच सकते हैं इतिहास

तीसरे टेस्ट में तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड का प्रदर्शन अद्भुत रहा है. पहली पारी में ताबड़तोड़ 62 रन बनाने के बाद ब्रॉड ने छह विकेट भी हासिल किए. वहीं दूसरी पारी में भी ब्रॉड को ही दोनों सफलता मिलीं. टेस्ट क्रिकेट में अब ब्रॉड के नाम 499 विकेट हो गए हैं. ऐसे में पांचवें दिन वह एक विकेट लेकर इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन सकते हैं. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में अब तक सिर्फ तीन तेज़ गेंदबाज़ ही 500 या उससे ज्यादा विकेट हासिल कर सके हैं.

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान गेंदबाज जुनैद खान ने की विराट की तारीफ, बताया दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज

यूएई क्रिकेट बोर्ड ने की पुष्टि, बीसीसीआई से आईपीएल के आयोजन के लिए मिला लेटर ऑफ इटेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget