एक्सप्लोरर

पाकिस्तान गेंदबाज जुनैद खान ने की विराट की तारीफ, बताया दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज

2012 में खेली गई वनडे सीरीज में जुनैद ने विराट को खूब परेशान किया था. महज 24 गेंदों के अंदर विराट तीन बार जुनैद का शिकार बने थे.

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. जुनैद खान ने विराट कोहली को सभी फॉर्मेट में विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है. जुनैद ने कहा कि कोहली की निरंतरता उन्हें बाबर आजम, स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन से आगे रखती है. हालांकि जुनैद ने कहना है कि 2012 में विराट कोहली की बल्लेबाजी औसत थी.

जुनैद ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि कोहली तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. अगर आप किसी से पूछेंगे तो वह कहेंगें कि बाबर आजम, जोए रूट, केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ इस समय विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं लेकिन इन सभी से ऊपर कोहली हैं क्योंकि वह तीनों प्रारूपों में ही शानदार रहे हैं.

2012 में भारत में हुई वनडे सीरीज में जुनैद ने कोहली को तीन बार आउट किया था. इस पर उन्होंने कहा, "उस दौरे से पहले मैं फैसलाबाद में क्रिकेट खेल रहा था. मैं एक दिन में 35-40 ओवर फेंक रहा था जिससे मुझे सीरीज के लिए जरूरी लय मिल गई थी. मैं उस सीरीज से वनडे में वापसी कर रहा था. भारत जाने से पहले मैं सोच रहा था कि यह मेरे लिए वापसी का एक मात्र मौका है."

जुनैद ने किया था कमाल

जुनैद की बदौलत पाकिस्तान की टीम 2012 में इंडिया को 2-1 से मात देने में कामयाब रही थी. उन्होंने कहा, "मैं टेस्ट टीम में स्थायी था लेकिन मुझे वनडे में वापसी करनी थी. दूसरी बात यह थी कि मैं जानता था कि वापसी के लिए मुझे भारत के खिलाफ विकेट लेने होंगे."

24 गेंदों के अंदर जुनैद खान ने विराट कोहली का तीन बार विकेट लिया था. जुनैद ने कहा, "मैंने पहली गेंद उन्हें फेंकी वो वाइड थी. अगली गेंद पर वो बीट हो गए. मैंने सोचा कि वह कोई आम बल्लेबाज है. इसके बाद मुझे लय मिली. विराट ने सीरीज से पहले मुझसे कहा था कि यह भारतीय पिचे हैं और यहां गेंद ज्यादा स्विंग या सीम नहीं होती मैंने कहा था कि देखते हैं क्योंकि मैं अच्छी खासी लय में था."

डोपिंग नियम के उल्लंघन का दोषी पाया गया बांग्लादेशी क्रिकेटर, दो साल का बैन लगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget