एक्सप्लोरर

NZ vs ENG: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया तो ऑस्ट्रेलिया को होगा नुकसान, पॉइंट्स टेबल से समझें कारण

ENG vs SA Champions Trophy: आज इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ग्रुप-बी के आखिरी मैच में भिड़ेंगे. इस मुकाबले का परिणाम जानिए कैसे ऑस्ट्रेलिया के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है?

Champions Trophy Points Table 2025 Group B: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-बी में सेमफाइनल की रेस अब भी जारी है. आज कराची के नेशनल स्टेडियम दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (South Africa vs England) मैच होना है. यही मैच तय करेगा कि दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम कौन सी होगी और टेबल में कौन सी टीम टॉप करेगी? बताते चलें कि इंग्लैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, लेकिन उसने दक्षिण अफ्रीका को हराया तो ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल (Champions Trophy Points Table) में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान हो सकता है.

ग्रुप-बी में अभी ऑस्ट्रेलिया अभी 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसके 3 अंक हैं लेकिन उसका नेट रन-रेट सबसे बेहतर है. वहीं अफगानिस्तान टीम भी 3 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर विराजमान है. इंग्लैंड पहले ही बाहर हो चुका है, जो अब तक टूर्नामेंट में अपने दोनों मैच हार चुका है.

ऑस्ट्रेलिया को होगा नुकसान

ऑस्ट्रेलिया अपने तीनों मैच खेल चुका है, ऐसे में उसे टेबल के टॉप पर फिनिश करना है तो उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका पर जीत मिले. वहीं दक्षिण अफ्रीका आज का मैच जीत जाता है तो वह टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगा. अगर दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड मैच ड्रॉ रहता है तो भी ऑस्ट्रेलिया को नुकसान झेलना पड़ेगा क्योंकि बराबर अंक और बेहतर नेट रन-रेट के कारण अफ्रीका पहले स्थान पर पहुंच जाएगा.

  1. ऑस्ट्रेलिया - 4 अंक (+0.475)
  2. दक्षिण अफ्रीका - 3 अंक (+2.140)
  3. अफगानिस्तान - 3 अंक (-0.990)
  4. इंग्लैंड - 0 अंक (-0.305)

भारत से सेमीफाइनल में भिड़ सकता है ऑस्ट्रेलिया

भारतीय टीम को 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ अपना आखिरी मैच खेलना है. वह मुकाबला तय करेगा कि ग्रुप-ए में कौन टॉप पर फिनिश करेगा? बताते चलें कि ग्रुप-ए की टॉप टीम ग्रुप बी की दूसरे नंबर वाली टीम से भिड़ेगी. जबकि ग्रुप बी की टॉप टीम का सामना ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर फिनिश करने वाली टीम से होगा. ऐसे में अगर दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड को हराकर ग्रुप-बी के टॉप पर फिनिश करता है, वहीं भारत अपने ग्रुप में टॉप पर रहता है. इस तरह सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया भिड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, चोटिल हुआ यह घातक खिलाड़ी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget