एक्सप्लोरर

शमी ने खोला राज, किस गेंदबाज से लेते हैं सीख

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस बात से हैरान हैं कि भारतीय गेंदबाजों से कम गति होने के बाद भी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जिमी एंडरसन बल्लेबाजों को छकाने में सफल रहे हैं.

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस बात से हैरान हैं कि भारतीय गेंदबाजों से कम गति होने के बाद भी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जिमी एंडरसन बल्लेबाजों को छकाने में सफल रहे हैं.

चौथे टेस्ट से पहले शमी ने एंडरसन को शुभकामनाएं दी जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज के रूप में ग्लेन मैकग्रा (563 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ सात विकेट दूर हैं. एंडरसन के नाम पर 557 विकेट दर्ज हैं.

शमी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘जहां तक सीखने की प्रक्रिया का सवाल है, जब आप एक सीनियर खिलाड़ी (एंडरसन) को अपने सामने ऐसा प्रदर्शन करते देखते हैं तो आप उसे देखकर अधिक से अधिक सीखने की कोशिश करते हैं. मैं हमेशा देखता कि हमारे जितनी गति नहीं होने के बावजूद वह विकेट चटका रहा है- वह किस लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहा है. आपको ये चीजें सीखने को मिलती हैं. वह अलग हालात में अलग तरह का गेंदबाज होता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी चाहे कहीं से भी आए, सबसे पहले आपको यह देखना चाहिए कि वह घरेलू हालात का फायदा कैसे उठाता है. हम एंडरसन से काफी कुछ सीखने में सफल रहे. हमने पिछले दौरे पर भी उसे यहां देखा और उसने काफी अच्छी गेंदबाजी की. अब तक मैंने एंडरसन से सीखा है कि आप जितना अधिक सटीक होंगे आपके लिए यह उतना बेहतर होता.’’

भारत के तेज गेंदबाजों ने अब तक टीम के 46 में से 38 विकेट चटकाए हैं और बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि अनुकूल हालात में नतीजा देना उनकी जिम्मेदारी है.

शमी ने कहा, ‘‘इन हालात में नतीजे देने की जिम्मेदारी तेज गेंदबाजों पर है. हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और कर रहे हैं. पिछली सीरीज (साउथ अफ्रीका) में भी आपने देखा कि हमने अपना काम अच्छी तरह किया (तीन टेस्ट में 60 विकेट चटकाए).’’

टेस्ट मैचों में लगातार टीम बदलने के लिए विराट कोहली की आलोचना हो रही है लेकिन शमी ने कहा कि इससे उन्हें उबरने का समय मिलता है.

इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘हमारी बेंच स्ट्रैंथ इस तरह की है कि अगर हम चाहें तो हम टीम में बदलाव कर सकते हैं. अगर हम बदलाव नहीं भी करते हैं तो हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो इस फॉर्मेट में लंबे स्पैल की गेंदबाजी कर सकते हैं. लेकिन यह बदलाव करने की नीति अच्छी है (तेज गेंदबाजों के लिए) क्योंकि इससे हमें उबरने का समय मिलता है.’’

हेड कोच रवि शास्त्री ने मौजूदा आक्रमण को अब तक का सर्वश्रेष्ठ करार दिया है और शमी टीम की तारीफ से खुश हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हम लंबे समय के बाद भारत की इस तरह की गेंदबाजी इकाई देख रहे हैं. जब इस बारे में बात होती है तो हमें भी अच्छा लगता है और हम अपने काम का लुत्फ उठाते हैं. यह हमारे देश (भारतीय क्रिकेट) के लिए अच्छा है कि हमारे पास लंबे समय के बाद इस तरह का आक्रमण है और अगर आप प्रतिद्वंद्वियों से तुलना करें तो हमारे पास बेहतर गेंदबाज हैं. इसलिए जब हम इस तरह की प्रशंसा सुनते हैं तो काफी अच्छा लगता है और हमारा मनोबल बढ़ता है.’’

इस बीच रविचंद्रन अश्विन ने आज नेट्स पर गेंदबाजी की और फिर फिट नजर आए. टीम मैनेजमेंट ने हालांकि इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की.

रविंद्र जडेजा उपलब्ध हैं लेकिन शमी से जब सिर्फ तेज गेंदबाजों को उतारने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट मैच में पांच तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला करना मुश्किल होता है. मेरे हिसाब से आपको स्पिनर की जरूरत होती है क्योंकि पांचवें दिन निश्चित तौर पर गेंद टर्न करती है. मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि इस विकेट पर नतीजा आएगा और अच्छा नतीजा आएगा.’’

शमी ने कहा कि वह उन निजी मुद्दों से उबर गए हैं जिनके कारण पिछले कुछ महीनों में परेशान रहे.

उन्होंने कहा, ‘‘पारिवारिक मामले के कारण पिछले आठ महीने मेरे लिए कड़े रहे. यह मायने नहीं रखता कि क्या हुआ और क्या नहीं, यह समय मेरे लिए काफी तनावभरा था. मैं कुछ समय तक इसके कारण परेशान रहा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget