एक्सप्लोरर

Eng vs Aus, Ashes Test Day 3: ऑस्ट्रेलियाई अटैक के सामने बिखर गया इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर, 200 पर गंवाए 5 विकेट

जोश हेजलवुड ने नाइटवॉचमैन क्रेग ओवरटन (5) को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो दिन बल्लेबाजी करने के बाद स्टीवन स्मिथ के करियर के तीसरे दोहरे शतक के दम पर विशाल स्कोर खड़ा किया है.

ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे चौथे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड को दबाव में ला दिया है. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर किसी तरह 200 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 297 रन पीछे है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी आठ विकेट खोकर 497 रनों पर घोषित की थी. तीसरे दिन पहला सत्र बारिश की भेंट चढ़ गया. पहले सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. वहीं आखिरी सत्र में खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया. इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 23 रनों के साथ की थी. टीम के खाते में दो रनों का ही इजाफा हुआ था और तभी जोश हेजलवुड ने नाइटवॉचमैन क्रेग ओवरटन (5) को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया. दूसरे सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स ने इसके बाद अपना अर्धशतक पूरा किया. वह और कप्तान जोए रूट ने दूसरे सत्र में मेजबान टीम को संभाले रखा. तीसरे सत्र में रूट ने भी अपने पचास रन पूरे किए. इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई. हेजलवुड ने बर्न्‍स को 166 के कुल स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. बर्न्‍स ने 185 गेंदों की पारी में नौ चौकों की मदद से 81 रन बनाए. कप्तान रूट भी हेजलवुड का शिकार बने. रूट के 71 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा. कप्तान ने 168 गेंदों का सामना कर 10 चौके मारे. इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जेसन रॉय सिर्फ 22 रन ही बना सके और 196 के कुल स्कोर पर आउट हुए. स्टम्प्स तक पिछले मैच के हीरो बेन स्टोक्स सात और जॉनी बेयरस्टो दो रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड चार विकेट ले चुके हैं जबकि एक सफलता पैच कमिंस के हिस्से आई है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो दिन बल्लेबाजी करने के बाद स्टीवन स्मिथ के करियर के तीसरे दोहरे शतक के दम पर विशाल स्कोर खड़ा किया है. स्मिथ ने 319 गेंदों का सामना कर 211 रनों की पारी खेली है. उनकी पारी में 24 चौके और दो छक्के शामिल हैं. उनके अलावा मार्नस लाबुस्शाने ने 67, कप्तान टिम पेन ने 58 और मिशेल स्टार्क ने नाबाद 54 रनों की पारियां खेलीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget