एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रांची में बेईमानी भी इंग्लैंड को नहीं दिला सकी जीत, स्लेजिंग से भी नहीं हुआ फायदा; भारत ने जीती हारी हुई बाज़ी

Ranchi Test: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट जीतकर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली. रांची में इंग्लैंड की सारी कोशिशें फेल रही और भारत ने हारी हुई बाज़ी को जीत लिया.

India Beat England: रांची टेस्ट में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से मात दी. मैच के चौथे दिन 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया एक वक्त 120 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी लेकिन इसके बाद ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने नाबाद साझेदारी करते हुए बाजी पलट दी.

इस मुकाबले में इंग्लैंड की सारी पैंतरेबाजी फेल हो गई. इंग्लैंड को यह सीरीज बचाने के लिए हर हाल में मुकाबला जीतना था, ऐसे में इंग्लिश खिलाड़ियों ने हर तरह से भारतीय खिलाड़ियों को टारगेट करने की कोशिश की लेकिन आखिर में यह सारी कोशिशें बेकार साबित हुई.

सबसे पहले तो इंग्लैंड ने मैच के तीसरे दिन अपने बल्लेबाज जो रूट के विकेट पर रोना रोया. थर्ड अंपायर ने करीबी मामले में रूट को एलबीडब्ल्यू दिया था. खुद जो रूट को और पूरे इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम को यह फैसला समझ नहीं आया. इस फैसले पर वे नाराज भी नजर आए. इससे पहले यशस्वी जायसवाल के खिलाफ इंग्लैंड की एक कैच आउट अपील भी फर्जी निकली थी.

दरअसल, मैच की दूसरी पारी में ही बेन फोक्स ने यशस्वी के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुई एक गेंद को पकड़ा था. यह गेंद जमीन पर टप्पा खा चुकी थी लेकिन फोक्स समेत इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों ने यहां कैच आउट की गलत अपील की. आखिरी में थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया.

मैच के आखिरी दिन तो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से भिड़ते हुए भी नजर आए. यहां स्लैजिंग होते हुए भी देखी गई. हालांकि भारतीय बल्लेबाजों नें इंग्लैंड के इन सभी पैंतरों का बल्ले से जवाब दिया और टीम इंडिया को जीत दिला दी.

रांची में दिलचस्प जीत
रांची टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए. टीम इंडिया यहां 177 पर 7 विकेट गंवा चुकी थी लेकिन इसके बाद ध्रुव जुरेल की धाकड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारत की पहली पारी 307 रन पर खत्म हुई. इस तरह पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की टीम को 46 रन की लीड मिली. यहां तीसरी पारी के दौरान पिच थोड़ी खराब नजर आई और इंग्लैंड की टीम महज 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस तरह टीम इंडिया को 192 रन का टारगेट मिला, जिसे उसने 5 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया. 

यह भी पढ़ें...

Cricket Rules: गेंद के वजन से लेकर बाउंड्री तक, इन मामलों में बहुत अलग-अलग है पुरुष और महिला टेस्ट क्रिकेट

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget