एक्सप्लोरर

ICC चार दिवसीय टेस्ट मैच कराने की योजना पर कर रहा है काम, इंग्लैंड ने किया समर्थन

आने वाले समय में टेस्ट मैच चार दिनों का हो सकता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस मसले पर गंभीरता से विचार कर रहा है. इंग्लैंड ने आईसीसी के इस फैसले का समर्थन किया है.

लंदन: इंग्लैंड ने व्यस्त कार्यक्रम के भार को कम करने के लिए टेस्ट क्रिकेट को पांच की जगह चार दिन का करने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की योजना का समर्थन किया है. बता दें कि आईसीसी 2023 से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में शामिल मुकाबलों को अनिवार्य रूप से चार दिवसीय करने पर विचार कर रहा है. ईसीबी के प्रवक्ता ने एक अंग्रेजी मीडिया से कहा, ‘‘यह इस खेल के जटिल कार्यक्रम और खिलाड़ियों के कार्यभार की जरूरतों को स्थायी समाधान मुहैया करा सकता है.’’ टेस्ट क्रिकेट का इतिहास लगभग 140 साल पुराना है जहां इसे पांच दिन के प्रारूप में खेला जाता है. अगर 2015-2023 सत्र में चार दिवसीय टेस्ट मैच खेले जाते तो खेल से 335 दिन बच जाते. चार दिवसीय टेस्ट कोई नयी अवधारणा नहीं है. इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड ने चार दिवसीय टेस्ट खेला था. इससे पहले 2017 में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने भी ऐसा ही मैच खेला था. उन्होंने कहा, ‘‘ हम निश्चित तौर पर इस योजना के समर्थक है लेकिन हम समझते है कि यह खिलाड़ियों, प्रशंसकों और हितधारकों के लिए टेस्ट क्रिकेट की विरासत को चुनौती देने के समान होगा.’’  इससे पहले बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने भी इस मसले पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 2023 से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मैचों को चार दिवसीय टेस्ट करने की योजना अभी टिप्पणी करनी जल्दबाजी होगी. वहीं, क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रोबर्ट्स ने कहा था कि चार दिवसीय टेस्ट पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें-

टेस्ट क्रिकेट को चार दिनों का बनाने का प्लान, गांगुली बोले- 'अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल! वीडियो वायरल 
स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल!
वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा
वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget