एक्सप्लोरर

Shoaib Bashir: इंग्लैंड के 'पाकिस्तानी' खिलाड़ी शोएब बशीर को मिला भारत का वीज़ा, जानें कब पहुंचेंगे इंडिया

IND vs ENG Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत 25 जनवरी से होगी, जिसके लिए इंग्लैंड के शोएब बशीर को भारत का वीज़ा मिल गया है, लेकिन वो पहला टेस्ट नहीं खेल सकेंगे.

Shoaib Bashir Got India's Visa: इंग्लैंड के पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी शोएब बशीर को भारत का वीज़ा मिल गया है. इस हफ्ते के अंत में वो भारत आकर इंग्लिश टीम को ज्वाइन कर लेंगे. वीज़ा की दिक्कतों को चलते बशीर को अबू धाबी से इंग्लैंड लौटना पड़ा था लेकिन अब उन्हें भारत आने के वीज़ा मिल गया है. 

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बशीर को वीज़ा मिलने की जानकारी दी. बोर्ड की तरफ से बताया गया, "बशीर को अब अपना वीज़ा मिल गया है, और इस हफ्ते के आखिर में वो भारत में टीम से जुड़ने के लिए यात्रा करने वाले हैं." आगे लिखा गया, "हमें खुशी कै कि अब ये मुद्दा सुलझ गया है."

नहीं खेल सकेंगे पहला टेस्ट 

वीज़ा में देरी के चलते बशीर भारत के खिलाफ हैदराबाद में होने वाला पहला टेस्ट नही खेल सकेंगे. इंग्लैंड टीम बीते रविवार (21 जनवरी) हैदराबाद में लैंड हो गई थी, लेकिन बशीर को वीज़ा न मिल पाने के चलते मजबूरन इंग्लैंड लौटना पड़ा था. लेकिन अब उनका मुद्दा हल हो गया है. 

25 जनवरी से होगी पांच टेस्ट मैचों की शुरुआत 

भारत और इंग्लैंड के बीच कुल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 25 जनवरी से होगी. पहला टेस्ट हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद विशाखापटनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट की शुरुआत 02 फरवरी से होगी. इसके बाद सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में, चौथा 23 फरवरी से रांची में और पांचवां 07 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. 

अब तक ऐसा रहा बशीर का करियर 

शोएब बशीर अब तक 6 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने 6 लिस्ट-ए और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास की 10 पारियों में उन्होंने 10 विकेट, लिस्ट-ए की 7 पारियों में 3 विकेट और टी20 की 4 पारियों में 4 विकेट ले लिए हैं.

 

ये भी पढे़ं...

BBL: ब्रिस्बेन हीट ने जीता बिग बैश लीग के 13वें सीजन का खिताब, फाइनल में स्पेंसर जॉनसन ने बरपाया कहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget