एक्सप्लोरर

SL vs ENG: चौथे वनडे को जीत इंग्लैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

इंग्लैंड ने वर्षा बाधित चौथे वनडे मैच में शनिवार को मेजबान श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 18 रनों से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए चौथे वनडे में भी बारिश ने अपना खेल दिखाया. हालाकि बारिश के बाद भी इंग्लैंड को सीरीज जीतने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई और उसने मुकाबले को 18 रन(डकवर्थ लुईस नियम) से जीत लिया. इस जीत के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है.

इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 274 रन का लक्ष्य था. उसने जब 27 ओवर में दो विकेट पर 132 रन बनाए थे तभी बारिश आ गयी जिसके बाद आगे का खेल संभव नहीं हो पाया. डकवर्थ लुईस नियम से इंग्लैंड को उस समय दो विकेट पर 115 रन की दरकार थी.

श्रीलंका ने इससे पहले दासुन शनाका (66) और सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (52) के अर्द्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 273 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था.

जेसन रॉय (45) ने एलेक्स हेल्स (12) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े. इन दोनों के आउट होने के बाद जो रूट (नाबाद 32) और कप्तान इयोन मोर्गन (नाबाद 31) ने कुशलता से पारी आगे बढ़ायी. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन की अटूट साझेदारी की. श्रीलंका की तरफ से ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय ने 27 रन देकर दो विकेट लिए.

इससे पहले शनाका ने अपनी पारी में पांच छक्के और चार चौके लगाए और वनडे मैचों में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया. इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 55 रन देकर दो विकेट लिए.

डिकवेला ने कप्तान दिनेश चंदीमल (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़कर पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाली अपनी टीम को सदीरा समरवीरा (एक) के जल्दी आउट होने के झटके से उबारा.

तिसारा परेरा (44) और अकिला धनंजय (नाबाद 32) ने अंतिम ओवरों में सातवें विकेट के लिये 56 रन की साझेदारी करके श्रीलंका को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया.

इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि अन्य मैच भी खराब मौसम से प्रभावित रहे. पांचवां और अंतिम मैच 23 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget