एक्सप्लोरर

Coronavirus की वजह से एक साल के लिए टाली गई द हंड्रेड लीग, इस साल खेला जाना था पहला सीजन

द हंड्रेड क्रिकेट लीग की शुरुआत इस साल जुलाई में होनी थी. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे एक साल के लिए टाल दिया गया है.

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट का बुरी तरह से प्रभावित होना जारी है. कई इंटरनेशनल सीरीज के रद्द होने के बाद इस साल शुरू होने वाली इंग्लैंड की द हंड्रेड क्रिकेट लीग भी कोरोना वायरस की वजह से एक साल के लिए टाल दी गई है. खास बात है कि द हंड्रेड क्रिकेट लीग का पहला सीजन इसी साल जुलाई में खेला जाना था. ईसीबी ने फैसला किया है कि अब इस लीग की शुरुआत 2021 में होगी.

ईसीबी ने एक बयान में कहा, "द इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) आज यह पुष्टि करता है कि द हंड्रेड का लांच अब साल 2021 के ग्रीष्मकाल में किया जाएगा." उन्होंने कहा, "इस खबर के आने से पहले इस मुद्दे पर काफी गहरी चर्चा हुई थी, जिसमें बोर्ड ने फैसला किया कि उसके लिए यह मुमकिन नहीं है कि वह इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन कर सके."

ईसीबी ने कहा कि कोरोनावायरस के कारण इसके आयोजन में तमाम तरह की चुनौतियां थीं, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, स्टेडियमों की कमी, ऐसा लगा कि बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट का आयोजन करना इसके ज्यादा दर्शकों को लाने के लक्ष्य के उलट था."

ईसीबी के सीईओ टॉम हैरिसन ने कहा, "हम इस बात को लेकर निराश हैं कि इस साल अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएंगे. द हंड्रेड 2021 में आगे बढ़ेगा जब हम सुरक्षित तरीके से खेल को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे."

बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले घरेलू क्रिकेट सीजन जुलाई तक टालने का फैसला किया था. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही द हंड्रेड क्रिकेट लीग को एक साल के लिए टाला जा सकता है.

यूसुफ पठान ने शेन वॉर्न की तारीफ की, कम संसाधनों में विजेता बनाने वाला कप्तान बताया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
'सॉरी एश भाई...' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
'सॉरी एश भाई' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget