एक्सप्लोरर

यूसुफ पठान ने शेन वॉर्न की तारीफ की, कम संसाधनों में विजेता बनाने वाला कप्तान बताया

यूसुफ पठान उस टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने शेन वॉर्न की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले खिताब पर कब्जा जमाया था.

कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. लॉकडाउन के चलते क्रिकेटर्स को भी अपने घरों में ही रहना पड़ रहा है. इसी बीच क्रिकेटर्स खेल के मैदान के साथ जुड़ी हुई पुरानी यादों के बारे में बात कर रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न की जमकर तारीफ की है.

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न की कप्तानी में लीग का पहला खिताब जीता था. यूसुफ पठान ने शेन वॉर्न की अगुवाई में ही आईपीएल के करियर का आगाज किया था और पहले सीजन में ही युवा खिलाड़ियों की टीम ने खिताब जीतकर सबको चौंका दिया था.

यूसुफ ने कहा, "मैं शेन वॉर्न की कप्तानी में खेला. उनसे जुड़ी बहुत सी यादें हैं. वह मैच से पहले बताते थे कि किस तरह बल्लेबाज को आउट करना है, हम उनकी योजना पर काम करते थे और बल्लेबाज को उसी तरह आउट किया करते थे."

युवा खिलाड़ियों के दम पर जीता था खिताब

आलराउंडर ने बताया कि कम संसधान में भी किस तरह जीत हासिल की जा सकती है, यह शेन वॉर्न से सीखना चाहिए. उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यवश, मैं ज्यादा समय तक वॉर्न की कप्तानी में नहीं खेल पाया. बिना किसी बड़े खिलाड़ी के टीम ने खिताब जीता. हमारी टीम में बहुत से घरेलू क्रिकेटर थे. केवल वॉर्न जैसा कप्तान ही यह करिश्मा कर सकता था, इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खिताब जीता था."

राजस्थान ने 2008 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था. यूसुफ को मैन आफ द मैच चुना गया था. राजस्थान टीम में शामिल पाकिस्तानी गेंदबाज सोहेल तनवीर ने संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget