एक्सप्लोरर

T20 World Cup: इंग्लैंड की विश्व कप टीम में बेन स्टोक्स और जो रूट को नहीं मिली जगह, चार साल बाद टायमल मिल्स की हुई वापसी

T20 World Cup: बेन स्टोक्स की जगह ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को मौका मिला है. वहीं तेज़ गेंदबाज़ टायमल मिल्स की भी चार साल बाद टीम में वापसी हुई है.

T20 World Cup: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 2021 टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. ईसीबी ने साथ ही तीन स्टैंडबाय खिलाड़ियों को भी चुना है. स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम में नहीं चुना गया जबकि तेज गेंदबाज टायमल मिल्स ने चार साल बाद टीम में वापसी की है. 

स्टोक्स ने अपने मानसिक स्वास्थ्य कारणों और उंगली में चोट के कारण क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले रखा है. जुलाई में इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों के कोरोना वायरस प्रकोप के कारण आइसोलेशन पर चले जाने के बाद बेन स्टोक्स ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में वापसी की थी और उनकी अगुवाई में टीम ने पाकिस्तान पर 3-0 से जीत दर्ज की थी. 

हालांकि, उनकी अनुपस्थिति से इंग्लैंड की टी20 विश्व कप जीतने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. स्टोक्स ने ही 2019 में टीम को 50 ओवरों का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. 

इस बीच तेज़ गेंदबाज़ टायमल मिल्स को टीम में शामिल किया गया है जबकि उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से आखिरी मैच फरवरी 2017 में खेला था. उन्हें जोफ्रा आर्चर की जगह लिया गया है जो कोहनी के ऑपरेशन के कारण एक साल के लिए बाहर हैं. मिल्स ने ससेक्स को टी20 ब्लास्ट के फाइनल में पहुंचाने और ‘द हंड्रेड’ में सदर्न ब्रेव को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. 

टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम- इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कर्रन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टायमल मिल्स, आदिल राशिद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड. 

स्टैंडबाय खिलाड़ी- टॉम कर्रन, लियाम डॉसन और जेम्स विंस. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
LIVE: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget