एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इस 'पाकिस्तानी' को इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह? कोच मैकुलम ने दिए संकेत

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाना है. इंग्लैंड टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतर सकती है.

Shoaib Bashir Included England Playing 11 2nd Test: हैदराबाद में खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 28 रनों से हराने के बाद अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट की तैयारियों में लगी हुई है. पहले टेस्ट में जीत के बावजूद दूसरे टेस्ट में इंग्लिश टीम एक बदलाव के साथ उतर सकती है. दरअसल, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड पाकिस्तानी मूल के स्पिनर शोएब बशीर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है. 

बता दें कि  पाकिस्तानी मूल के स्पिनर शोएब बशीर ब्रिटिश नागरिक हैं. हालांकि, वीजा समस्याओं की वजह से वह टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारत नहीं पहुंच पाए थे. हालांकि, अब वह भारत आ गए हैं और माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. सेनरेडियो से बातचीत में इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि शोएब बशीर उनके ग्रुप में पूरी तरह से फिट हो गए हैं और उनकी स्किल्स भारतीय कंडीशंस में टीम की मदद कर सकती है. 

इस खिलाड़ी की जगह ले सकते हैं शोएब बशीर 

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड टीम तीन स्पिनर्स के साथ उतरी थी. हालांकि, लेग स्पिनर रेहान अहमद इतने प्रभावशाली नहीं दिखे थे. पहली पारी में रेहान ने 24 ओवर में 105 रन देकर दो विकेट झटके थे. वहीं दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था और उन्होंने 6 ओवर में 33 रन भी खर्च किए थे. ऐसे में दूसरे टेस्ट में उनकी जगह युवा शोएब बशीर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. 

जानिए शोएब बशीर को लेकर क्या कुछ बोले कोच मैकुलम 

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, "शोएब बशीर अबू धाबी में हमारे कैंप का हिस्सा थे. वह ग्रुप में अच्छे से फिट हो गए थे. उन्होंने हमें अपनी स्किल्स से काफी प्रभावित किया. वह काफी जोशीला खिलाड़ी है. उसकी उम्र काफी कम है, लेकिन टॉम हार्टले की तरह वह भी भारतीय कंडीशंस में हमारे लिए लाभदायक हो सकता है."

यह भी पढ़ें-

Mayank Agarwal: भारतीय क्रिकेटर के साथ हुई साजिश? पानी में मिलाया गया ज़हरीला पदार्थ? पुलिस में शिकायत दर्ज

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget