एक्सप्लोरर

एशेज़: उंगली में चोट के बावजूद इंग्लैंड की टीम में चुने गए बेन स्टोक्स


एशेज़: उंगली में चोट के बावजूद इंग्लैंड की टीम में चुने गए बेन स्टोक्ससौजन्य: AFP

लंदन: इंग्लैंड में चयनकर्ताओं ने बुधवार को एशेज सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा की है. इस टीम में चयनकर्ताओं ने तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड की श्रृंखला की शुरुआत 23 नवम्बर से हो रही है. इसमें नजर आने वाले इंग्लैंड के तीन नए खिलाड़ी तेज गेंदबाज क्रेग ओवर्टन, लेग स्पिन गेंदबाज मेसन क्रेन और विकेटकीपर बेन फोक्स शामिल हैं.


इंग्लैंड की इस 16 सदस्यीय टीम में हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को भी शमिल किया है. हाल ही में ब्रिस्टल में मारपीट के एक मामले के तहत स्टोक्स को एक रात जेल में बितानी पड़ी थी. उन्हें सोमवार तड़के गिरफ्तार किया गया था और बाद में रिहा किया गया था.


इंग्लैंड ने हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि स्टोक्स टीम में उप-कप्तान के रूप में कायम रहेंगे या नहीं.


इस एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड ने बल्लेबाज गैरी बैलेंस, जेम्स विंस और गेंदबाज जेक बॉल को भी टीम में वापस बुलाया है.


टीम के बारे में अपने एक बयान में राष्ट्रीय चयनकर्ता जेम्स व्हिटाकेर ने कहा, "आस्ट्रेलिया का यह दौरा इस टीम के लिए एक कड़ी परीक्षा होगा. हमने (कप्तान) जो रूट और (कोच) ट्रेवर बेलिस को एक संतुलित टीम दी है."


न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को इंग्लैंड की टेस्ट टीम के गेंदबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की समाप्ति तक टीम प्रबंधन का हिस्सा होंगे.


इसके अलावा, इंग्लैंड के पूर्व वनडे कप्तान पॉल कोलिंगवुड को टेस्ट सीरीज व वनडे के दौरान कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है.


काउंटी क्लब कैंट के मुख्य कोच मैट वॉकर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान इंग्लैंड टीम के सहायक कोच होंगे.


आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 23 से 27 नवम्बर तक ब्रिस्बेन में खेला जाएगा.


इंग्लैंड टीम:


जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जेक बॉल, गैरी बैलेंस, स्टुअर्ट ब्रॉड, एलेस्टर कुक, मेसन क्रेन, बेन फोक्स (विकेटकीपर),डेविड मलान, क्रेग ओवर्टन, बेन स्टोक्स, मार्क स्टोनमैन, जेम्स विंस और क्रिस वोक्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget