एक्सप्लोरर

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम का एलान किया, आर्चर-स्टोक्स और मोईन अली समेत इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड को भारत दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज, पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस दौरे की शुरुआत पांच फरवरी को पहले टेस्ट के साथ होगी. टेस्ट सीरीज के सभी मैच चेन्नई में खेले जाएंगे.

India vs England: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और हाल ही कोरोना पॉजिटिव होने वाले मोईन अली को शामिल किया गया है.

इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने पांच फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले पहले और दूसरे टेस्ट के लिए छह रिजर्व खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है. स्टोक्स और आर्चर दोनों को श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया था जबकि सलामी बल्लेबाज़ रोरी बर्न्स अपने बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश में थे.

भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए सरे के ओली पोप को भी इंग्लिश टीम में जगह मिली है. हालांकि, उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. पोप सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कंधे में लगी चोट से उबर रहे हैं. श्रीलंका में कोविड-19 पॉजिटिव आने वाले एकमात्र क्रिकेटर ऑलराउंडर मोईन अली पूरी तरह से उबर गये हैं और उन्हें टीम में शामिल किया गया है.

बेयरस्टो और सैम कर्रन को नहीं मिली जगह

भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलो में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने जॉनी बेयरस्टो, सैम कर्रन और मार्क वुड को आराम दिया है. श्रीलंका में मौजूद इन तीनों खिलाड़ियों को गुरूवार को इस महाद्वीपीय टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिये अंतिम एकादश में चुना गया है लेकिन वे इसके बाद स्वदेश रवाना हो जायेंगे.

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, ‘‘यह हमारी चयन नीति के अनुरूप है जिसमें क्रिसमस के बाद सर्दियों के कार्यक्रम में किसी समय सभी प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों को समूह में आराम दिया जाना है.’’

भारत के खिलाफ तेज गेंदबाजी विभाग की अगुआई अनुभवी जेम्स एंडरसन करेंगे, जिनका साथ स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स निभायेंगे. इंग्लैंड की टीम गॉल में दूसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद चार्टर फ्लाइट से चेन्नई पहुंचेगी. चेन्नई के बाद टीम अहमदाबाद पहुंचेंगी.

बता दें कि इंग्लैंड को भारत दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज, पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस दौरे की शुरुआत पांच फरवरी को पहले टेस्ट के साथ होगी. टेस्ट सीरीज के सभी मैच चेन्नई में खेले जाएंगे.

पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम- जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, मोईन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉले, बेन फोक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन और क्रिस वोक्स.

यह भी पढ़ें- 

सिडनी के हीरो हनुमा विहारी ने बताया- इंजेक्शन लेने के बाद महसूस नहीं हो रही थी टांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget