एक्सप्लोरर

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान, जोफ्रा आर्चर की वापसी; इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से खेला जाना है. इंग्लैंड ने इस मैच के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है.

England announced 15 player squad for 2nd test vs India: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. लंबे वक्त के बाद टीम में स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम एजबेस्टन में खेला जाएगा. 

बता दें कि इंग्लैंड ने अभी सिर्फ दूसरे टेस्ट के लिए ही टीम की घोषणा की है. सीरीज के बाकी तीन मैचों के लिए टीम का एलान बाद में किया जाएगा. इससे पहले इंग्लैंड ने सिर्फ पहले टेस्ट के लिए टीम घोषित की थी. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया है. 

4 साल बाद आर्चर की टेस्ट टीम में वापसी 

30 साल के जोफ्रा आर्चर फरवरी 2021 के बाद पहली बार टेस्ट टीम में वापसी करेंगे. आर्चर ने काउंटी चैम्पियनशिप के आखिरी दौर में डरहम के खिलाफ ससेक्स के लिए लाल गेंद क्रिकेट में वापसी की. आर्चर अपना आखिरी टेस्ट 2021 में भारत के खिलाफ ही खेले थे. 

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम- बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, जैकब बेथल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ, जोश टंग और क्रिस वोक्स. 

इंग्लैंड ने ऐसे जीता था लीड्स में खेला गया पहला टेस्ट 

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 471 रन बनाए थे. भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 101 रन, शुभमन गिल ने 147 रन और ऋषभ पंत ने 134 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 465 रन बना डाले. इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 और हैरी ब्रूक ने 99 रन बनाए.

इस तरह भारत को पहली पारी में 6 रनों की बढ़त मिली. फिर दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 364 रन बनाए और अंग्रेजों को 371 रनों का लक्ष्य दिया. इस बार भारत के लिए केएल राहुल ने 137 और ऋषभ पंत ने 118 रनों की पारी खेली. यानी पंत ने दोनों पारियों में सेंचुरी बनाई. 

अब इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य था, जिसे अंग्रेजों ने आसानी से हासिल कर लिया. हालांकि, अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन बनाने थे. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 149 रन, जैक क्रॉली ने 65 रन और जो रूट ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ 44 रनों पर नाबाद रहे.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget