एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: सेमीफाइनल में इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया? आज होगा फैसला; मेजबान देश को श्रीलंका से है उम्मीद

ENG vs SL: टी20 वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच पर ऑस्ट्रेलिया की भी निगाहें टिकी होंगी.

ENG vs SL Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में आज ग्रुप-1 का आखिरी मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड (SL vs ENG) के बीच होगा. दोनों टीमें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर दोपहर 1.30 बजे भिड़ेंगी. इस मैच के नतीज से एक सेमीफाइनल टिकट तय होगा. इंग्लैंड अगर मैच जीत जाती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंचेगी और अगर उसे हार या मैच के बेनतीजा रहने का सामना करना पड़ता है तो वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल की टिकट मिलेगी.

श्रीलंका पहले ही हो चुकी है बाहर

बीती रात ऑस्ट्रेलिया की अफगानिस्तान पर जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो गई है. अब वह केवल जीत के साथ इस टूर्नामेंट से विदाई लेने के लिए मैदान में उतरेगी. श्रीलंका को सुपर-12 राउंड के अपने चार मुकाबलों में दो में जीत और दो में हार मिली है. उसे आयरलैंड और अफगानिस्तान से जीत मिली थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने उसे एकतरफा शिकस्त दी थी.

श्रीलंका को हराया तो इंग्लैंड की टिकट पक्की

इंग्लैंड की टीम ने इस सुपर-12 राउंड में अपने चार में से दो मुकाबले जीते हैं. उसने अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को मात दी है, जबकि आयरलैंड के खिलाफ उसे उलटफेर का शिकार होना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका मैच बारिश से धुल गया था. फिलहाल इंग्लिश टीम के खाते में 5 अंक है और उसका नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है. ऐसे में आज अगर वह श्रीलंका को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में एंट्री कर जाएगी.

ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका से उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल ग्रुप-1 में दूसरे पायदान पर काबिज है. पांच मैंचों में वह तीन जीत, एक हार और एक बेनतीजा मैच के बाद 7 अंक लिए हुए है. पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली बड़ी शिकस्त के कारण उसका नेट रन रेट बहुत कम है. यही कारण है कि उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के जीतने की दुआएं करनी पड़ रही है.

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 13 टी20 मुकाबले हुए हैं. इनमें 9 बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है. वहीं श्रीलंका के हिस्से 4 जीत आई है. ऐसे में इंग्लैंड का पलड़ा इस मैच में भारी नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें...

FIFA WC 2022: चार बार की वर्ल्ड चैंपियन इटली से लेकर चिली तक, ये 5 दिग्गज टीमें इस बार नहीं हैं वर्ल्ड कप का हिस्सा

'भारत को हर हाल में सेमीफाइनल में पहुंचाना चाहती है ICC', IND-BAN मैच में हुए विवादों पर शाहिद अफरीदी का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget