एक्सप्लोरर

ENG Vs SL: इंग्लैंड ने पहले वनडे में श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, जो रूट ने किया कमाल

ENG Vs SL: श्रीलंका के बल्लेबाजों ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. श्रीलंका से मिले 185 रन के लक्ष्य को रूट के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने आसानी से हासिल कर लिया.

ENG Vs SL: मेजबान इंग्लैंड ने रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका को पांच विकेट से मात दी है. इसके साथ ही इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने में कामयाब हो गया है. लंबे अंतराल के बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे जो रूट इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे. अपने 150वें वनडे में रूट ने नाबाद 79 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिलाई.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम कप्तान ने कुशल परेरा के 73 रन और वनिंदु हसारंगा के 54 रन की मदद से 42.3 ओवर में 185 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने रूट के 87 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 79 रन की बदौलत 34.5 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाकर मैच जीता. श्रीलंका की ओर से दुश्मंता चमीरा ने तीन विकेट लिए जबकि बिुनरा फर्नाडो और चमीका करूणारत्ने को एक-एक विकेट मिला.

इंग्लैंड की पारी में रूट के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 21 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन और मोइन अली ने 28 रन बनाए जबकि सैम करेन नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर नाबाद रहे.

श्रीलंका के बल्लेबाजों ने किया निराश

इससे पहले, श्रीलंका की ओर से परेरा और हसारंगा के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके कारण टीम निर्धारित 50 ओवर तक भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी. परेरा और हसारंगा के बीच चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी के टूटने के बाद श्रीलंकाई पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.

श्रीलंका की पारी में परेरा और हसारंगा के अलावा चमिका करुणारत्ने 33 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद रहे. अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका. इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने चार विकेट, डेविड विली ने तीन विकेट और मोइन ने एक विकेट लिया.

बता दें कि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा है. श्रीलंका को मात देकर इंग्लैंड प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल करने में कामयाब हो गया है.

केन विलियमसन ने विराट कोहली को जमकर सराहा, बताया अच्छा दोस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
मिचेल स्टार्क 'प्लेयर ऑफ द ईयर', ट्रेविस हेड के नाम एलन बॉर्डर मेडल; देखें किसने जीता कौनसा अवॉर्ड
स्टार्क 'प्लेयर ऑफ द ईयर', हेड के नाम एलन बॉर्डर मेडल; देखें किसने जीता कौनसा अवॉर्ड
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget