एक्सप्लोरर

केन विलियमसन ने विराट कोहली को जमकर सराहा, बताया अच्छा दोस्त

केन विलियमसन ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. केन विलियमसन ने ना सिर्फ विराट कोहली को अच्छा दोस्त बताया है कि बल्कि दोनों की एक जैसी आदतों के बारे में भी बात की है.

न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में इंडिया को आठ विकेट से हराया था. इंडिया को मात देने के बावजूद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. केन विलियमसन ने विराट कोहली को अपना अच्छा दोस्त बताया है. केन विलियमसन ने कहा है कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ अच्छी दोस्ती का आनंद लेते हैं.

विराट कोहली और केन विलियमसन एक-दूसरे को करीब 13 साल से जानते हैं. कोहली और विलियमसन पहली बार 2008 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के दौरान मिले थे जहां भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया था.

केन विलियमसन का कहना है कि विराट कोहली और उनकी कई आदतें एक जैसी हैं. विलियमसन ने कहा, "कोहली और मैं लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं और काफी अच्छे दोस्त हैं. ऐसे में हमारी कुछ अपनी समान रूचि भी होती है."

हमेशा करते हैं एक-दूसरे की तारीफ

कोहली ने भी हाल ही में कहा था कि न्यूजीलैंड ने इस खिताब को जीतने के लिए निरंतरता और दिल दिखाया था. कोहली ने कीवी टीम की जीत के बाद कहा था, "विलियम्सन और उनकी पूरी टीम को बधाई. इन्होंने इस खिताब को जीतने और हमारे ऊपर दबाव डालने के लिए निरंतरता दिखाई. वह जीत के हकदार थे."

इंडिया को मात देने के बाद केन विलियमसन ने सबसे पहले विराट कोहली को गले लगाया था. विराट कोहली और केन विलियमसन की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी की गई है. यह पहला मौका नहीं है जब दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की तारीफ की है.

मैदान पर अक्सर विराट कोहली और केन विलियमसन अपने अनुभव शेयर करते हुए नज़र आते हैं. पिछले साल इंडिया जब न्यूजीलैंड के दौरे पर गया था तब भी चौथे टी20 मुकाबले के दौरान विराट कोहली और केन विलियमसन ने बांउड्री लाइन के बाहर बैठकर अपनी निजी जिंदगी के अनुभव शेयर किए थे. 

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खूब चलता है शिखर धवन का बल्ला, रिकॉर्ड देख हैरान रह जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget