एक्सप्लोरर

ENG vs SA: लॉर्ड्स टेस्ट में क्यों दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाए स्टुअर्ट ब्रॉड, खुद किया खुलासा; ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट को लेकर कही ये बात

ENG vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड ने 19.1 ओवर में 71 रन देकर तीन विकेट झटके थे. हालांकि, इंग्लैंड को पारी और 12 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.

England vs South Africa, Stuart Broad: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्वीकार किया है कि वह लॉर्डस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में थोड़ा हिचके हुए थे, जब मेजबान टीम तीन दिनों के अंदर पारी और 12 रन से हार गयी, लेकिन वह ओल्ड ट्रेफर्ड में दूसरे टेस्ट में पूरी तरह प्रतिस्पर्धी रहेंगे ताकि उनकी टीम जीत की राह पर लौट सके. ब्रॉड हालांकि लॉर्डस में 100 टेस्ट विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन के बाद दूसरे खिलाड़ी बने लेकिन 36 वर्षीय अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कोसों दूर थे. वह केवल एक विकेट ही हासिल कर सके और उनकी टीम को दक्षिण अफ्रीका ने पारी से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

ब्रॉड ने डेली मेल पर रविवार को अपने कालम में लिखा-"निजी तौर पर मैं कुछ हिचकिचाया हुआ था, अपनी लय और एक्शन पर सवाल उठा रहा था जबकि मुझे प्रतिस्पर्धी होने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था. शायद मेरे अंदर यह भावना नहीं थी कि मैं आपके लिए आ रहा हूं."

उन्होंने लिखा, "शायद मैंने ज्यादा सावधान होने की गलती की क्योंकि मैं मैच में टेस्ट मैच की कड़ी भावना के साथ नहीं उतरा. हम छह सप्ताह तक नहीं खेले थे और आप उस प्रतिस्पर्धी भावना को दिखाने से थोड़ा सा दूर थे जिसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जरूरत होती है. अब जब मैं दूसरे टेस्ट के लिए ओल्ड ट्रेफर्ड पर उतरूंगा तो मैं पूरी तरह से प्रतिस्पर्धी रहूंगा. मैंने अब अपना स्पैल किया है, बल्ला पकड़ा है, एक कैच लिया है. मैं अब मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हूं."

इंग्लैंड डीन एल्गर की टीम के खिलाफ लॉर्डस टेस्ट में न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ लगातार चार जीत दर्ज करने के बाद उतरा था. उसकी सफलता का श्रेय उसके नए कोच ब्रेंडन मैकुलम की आक्रामक शैली को दिया गया था. ब्रॉड ने कहा कि आक्रामक और सकारात्मक खेल शैली से इंग्लैंड को और सफलता हासिल होगी. हालांकि साथ ही कुछ निराशा भी होगी.

ब्रॉड ने कहा, "इंग्लैंड की टीम जिस भावना के साथ मैच को ले रही है उसमें रोमांच भी होगा और साथ ही कुछ निराशा भी. पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ निराशा देखने को मिली थी."

तेज गेंदबाज ने कहा, "हमने गर्मियों की शानदार शुरूआत की थी और हमने न्यूजीलैंड तथा भारत के खिलाफ लगातार सभी चार टेस्ट जीते थे लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि हम ऐसी स्थिति में थे जहां हम चारों मैच हार भी सकते थे. हम सकारात्मक सोच और ²ष्टिकोण से ऐसी परिस्थिति से बाहर निकलकर जीतने में सफल रहे थे. लेकिन पिछले सप्ताह ऐसा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं हो पाया और मुझे लगता है कि हमारी टीम इस बात पर सवाल उठाएगी कि हम सकारात्मक थे या नहीं."

यह भी पढ़ें-

एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे David Warner, आजीवन बैन को हटाने के लिए खुद CA से करेंगे बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार, शुभमन गिल ने किसे ठहराया जिम्मेदार? बोले- 'रोहित और विराट ने...'
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार, शुभमन गिल ने किसे ठहराया जिम्मेदार? बोले- 'रोहित और विराट ने...'
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget