एक्सप्लोरर

AUS vs AFG: 'वह कैच छूटना मैच का टर्निंग पॉइंट था', अफगान कप्तान शाहिदी ने बताया हारने का कारण

Glenn Maxwell: अफगानिस्तान ने मैक्सवेल का कैच जब टपकाया था, तब वह महज 33 रन के स्कोर पर थे. बाद में उन्होंने नाबाद 201 रन जड़कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई.

Hashmatullah Shahidi on Afghanistan Defeat: वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार (7 नवंबर) को हुए मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा. एक समय विशाल जीत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही अफगान टीम ग्लेन मैक्सवेल के तूफान में कुछ इस कदर उड़ी कि फिर वापसी नहीं कर पाई. एक समय 91 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी कंगारू टीम ने मैक्सवेल और कमिंस की दोहरी शतकीय नाबाद साझेदारी की बदौलत 293 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. यहां अफगानिस्तान को खराब फील्डिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा. मैच के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने भी इसी बात का जिक्र किया.

शाहिदी ने कहा, 'बेहद निराशाजनक मैच रहा. हमारे लिए यह अविश्वसनीय था. हम मैच में थे. हमारे गेंदबाजों ने बहुत अच्छी शुरुआत की. लेकिन जो मौके हमसे छूटे, उन्होंने हमें नुकसान पहुंचाया. हमने कुछ अच्छे मौके छोड़े और फिर मैक्सवेल नहीं रूके. उन्हें इसके लिए श्रेय जाता है. मुझे लगता है कि वह कैच छूटना टर्निंग पॉइंट रहा. उसके बाद तो उन्होंने वाकई लाजवाब खेल दिखाया. उनके पास सभी तरह के शॉट्स थे और फिर उन्होंने हमें बाद में कोई मौका नहीं दिया.'

शाहिदी ने इस दौरान अपनी टीम के परफॉर्मेंस की भी सराहना की. उन्होंने कहा, 'हमें अपने गेंदबाजों पर गर्व है. उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. टीम आज रात निराश जरूर है लेकिन यह खेल का हिस्सा है. हम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले मैच में फिर से पूरी ताकत के साथ उतरेंगे. इब्राहिम जादरान को खुद पर फक्र करना चाहिए. वह पहले अफगान खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में शतक जमाया है.'

मैक्सवेल का दोहरा शतक
अफगानिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 291 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने 7 विकेट 91 रन पर ही गंवा दिए. यहां से ग्लैन मैक्सवेल (201) और पैट कमिंस (12) ने 202 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई. बता दें कि अफगान खिलाड़ी मुजीब ने मैक्सवेल का बेहद आसान कैच टपकाया था. तब मैक्सवेल महज 33 रन के स्कोर पर थे.

यह भी पढ़ें...

Time Out: 'मुझे नहीं लगता कोई और टीम ऐसा करती', मैच के बाद शाकिब और बांग्लादेश पर खूब भड़के एंजेलो मैथ्यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20: हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
IND vs ENG 5th T20: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव
भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget