एक्सप्लोरर

Watch: वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखने वाले मिचेल मार्श की सिट्टी-पिट्टी हुई गुम, जोफ्रा आर्चर ने निकाल दी हवा

ENG vs AUS: मिचेल मार्श को वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी पर पैर रखने के लिए काफी ट्रोल किया गया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में जोफ्रा आर्चर के सामने मार्श की एक न चली.

ENG vs AUS Jofra Archer bowled Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. चौथा वनडे मैच 27 सितंबर को खेला गया. चौथे मैच को इंग्लैंड ने बड़े अंतर से जीत लिया. इस जीत के बाद सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है. चौथे वनडे में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की क्लीन बोल्ड ने सभी को चौंका दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया.

जोफ्रा आर्चर के आगे मिचेल मार्श ने टेके घुटने
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श को एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया, आर्चर की इस खतरनाक गेंद से उनका ऑफ स्टंप उखड़ गया, जिसके बाद मार्श हैरान नजर आए.

यह वाकया 12वें ओवर में हुआ जब इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने जोफ्रा आर्चर को गेंदबाजी के लिए बुलाया. आर्चर ने आते ही अपनी रफ्तार का जलवा दिखाया और मिचेल मार्श को उलझन में डाल दिया. तेज गति से आती हुई गेंद ने मार्श के बल्ले का किनारा लेने की बजाय सीधे स्टंप्स को उखाड़ दिया, जिससे वह कुछ समझ पाते, तब तक उनका विकेट गिर चुका था.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा वनडे हाइलाइट्स
बारिश के कारण मैच को 39 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने 63 रन, कप्तान हैरी ब्रूक ने 87 रन और लियाम लिविंगस्टोन ने नाबाद 62 रन बनाए. जिसकी बदौलत इंग्लैंड 39 ओवर में 5 विकेट खोकर 312 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा.

जवाब में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने पारी की अच्छी शुरुआत की. ट्रैविस हेड 34 रन और मिचेल मार्श 28 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कोई भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 15 रन का स्कोर पार नहीं कर सका. जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया 24 ओवर में 126 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने यह मैच 186 रन से जीत लिया.

यह भी पढ़ें:
खलील अहमद ने MS Dhoni के साथ रिश्ते को लेकर खोला बड़ा राज, बोले- माही भाई मेरे दोस्त नहीं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget