एक्सप्लोरर

पॉपुलर T20 लीग को लगा तगड़ा झटका, वार्नर और स्टोइनिस ने नाम वापस लिया

कोरोना वायरस की वजह से लागू प्रोटोकॉल के चलते खिलाड़ियों को बायो बबल में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वार्नर और स्टोइनिस ने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए पॉपुलर T20 लीग से पीछे हटने का फैसला किया है.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस साल द हंड्रेड लीग का पहला सीजन का आयोजन करवाने जा रहा है. ईसीबी को हालांकि लीग की शुरुआत से पहले तगड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस ने द हंड्रेड लीग से पीछे हटने का फैसला किया है. वार्नर और स्टोइनिस इंग्लैंड में कोरोना वायरस की वजह से लागू सख्त नियमों की वजह से द हंड्रेड लीग के पहले सीजन से अलग हुए हैं.

वार्नर और स्टोइनिस दोनों ही खिलाड़ियों को साउथन ब्रेव ने खरीदा था. डेविड वार्नर को एक लाख यूरो का कॉन्ट्रैक्ट मिला था, जबकि स्टोइनिस को 80 हजार यूरो का. डेविड वार्नर और स्टोइनिस को हालांकि वेस्टइंडीज और बांग्लादेस दौरे के लिए भी चुना गया है.

द हंड्रेड लीग का पहला सीजन 21 जुलाई से 21 अगस्त के बीच खेला जाना है. इसी दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के साथ लिमिटिड ओवर सीरीज खेलेगी. डेविड वार्नर और मार्कस स्टोइनिस के वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से भी पीछे हटने के कयास लगाए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों खिलाड़ी अपने परिवार के साथ वक्त गुजारना चाहते हैं.

आंद्रे रसेल भी हट सकते हैं पीछे

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे के लिए 23 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया था. लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में टीम में 6 और खिलाड़ियों को जोड़ा गया है. ऐसी जानकारी सामने आई है कि वार्नर और स्टोइनिस के अलावा स्मिथ, कमिंस जैसे स्टार खिलाड़ी भी परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए वेस्टइंडीज दौरे से अपना नाम वापस ले सकते हैं.

द हंड्रेड के साथ जुड़े एक और स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल के भी सीजन के पहले हाफ से पीछे हटने की जानकारी सामने आ रही है. रसेल का चयन वेस्टइंडीज की नेशनल टीम में हुआ है. जिस दौरान द हंड्रेड लीग के पहले सीजन पहला हाफ खेला जाना है उसी दौरान वेस्टइंडीज की टक्कर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से होगी.

World Test Championship Final: विराट की सेना ने जमकर बहाया पसीना, BCCI ने जारी किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget