एक्सप्लोरर

Test Cricket: 'टेस्ट मैचों के लिए विंडो बने और तब बाकी क्रिकेट न खेला जाए...', टेस्ट क्रिकेट बचाने का परफेक्ट फॉर्मूला

Rob Key On Test Cricket: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की के मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट खतरे में है और इसे बचाने के लिए टेस्ट विंडो बनाने की दरकार है.

Test Cricket Saving Formula: दिसंबर 2023 से टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इसके पीछे कई कारण हैं. केवल दो-दो मैचों की टेस्ट सीरीज होना, दक्षिण अफ्रीका के न्यूजीलैंड टेस्ट दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों का टीम में न होना, क्रिकेटर्स का फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना आदि कुछ ऐसी चीजें हैं जो पिछले डेढ़ महीने में सामने आई हैं. कई पूर्व क्रिकेटर्स इन सब घटनाओं को टेस्ट क्रिकेट के लिए खतरे के तौर पर देख रहे हैं और अपने-अपने हिसाब से टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए अलग-अलग फॉर्मूला दे रहे हैं. ऐसा ही एक समाधान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने दिया है.

रॉब की ने टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए वाकई एक जबरदस्त तरीका सुझाया है. उनके मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट के लिए साल में कुछ विंडो तय की जानी चाहिए जिनमें सभी टेस्ट प्लेइंग नेशन केवल और केवल टेस्ट क्रिकेट ही खेल सके. उन्होंने यह भी कहा कि इस विंडो के दौरान दुनियाभर में कहीं भी टेस्ट के अलावा कोई व्हाइट बॉल टूर्नामेंट नहीं होना चाहिए.

ऐसा है रॉब का टेस्ट बचाने का फॉर्मूला
बीबीसी टेलएंडर्स पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए रॉब ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट को विंडो की जरूरत है. साल भर आईपीएल जैसे कई सारे फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट खेले जाते हैं, व्हाइट बॉल टूर्नामेंट होते रहते हैं. यहां टेस्ट क्रिकेट को एक ऐसी विंडो की जरूरत है जब क्रिकेट के अन्य फॉर्मेट के गेम खेलने पर प्रतिबंध रहे. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी को इस मामले में अन्य देशों पर ध्यान रखना चाहिए.'

रॉब ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट के लिए हमें थोड़ा अहंकार भी छोड़ना होगा. हमारा नजरिया यह है कि जब तक कोई खिलाड़ी 150 व्हाइट बॉल गेम न खेल ले तब तक वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सकता. ऐसा नहीं होना चाहिए. यहां होना यह चाहिए कि जो भी काबिल खिलाड़ी हो उसे सीधे रेड बॉल गेम में मौका दिया जाना चाहिए.'

यह भी पढ़ें...

Photos: टी20 क्रिकेट में कितनी बार टीम इंडिया के मुकाबले रहे टाई? जानें कब-कब खेले गए सुपर ओवर

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 का लक्ष्य, होप का शतक; जीत के लिए बनाना होगा रिकॉर्ड
Live: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 का लक्ष्य, होप का शतक; जीत के लिए बनाना होगा रिकॉर्ड
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget