एक्सप्लोरर

Dwayne Bravo Retires: मैच के बाद डेविड वार्नर ने ब्रावो के साथ किया 'चैंपियन डांस', देखकर हंसते रहे साथी खिलाड़ी

Dwayne Bravo Retires: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

T20 World Cup: वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का सफर खत्म हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार रात खेला गया मुकाबला वेस्टइंडीज का आखिरी मुकाबला था. इस मैच के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. अब वह सिर्फ आईपीएल और बिग बैश जैसी टी-20 लीग में ही नजर आएंगे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रावो की विदाई जीत के साथ तो नहीं हो पाई लेकिन ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने उन्हें मस्तीभरी विदाई दी. सबसे मजेदार लम्हा तो तब आया जब ब्रावो, डेविड वॉर्नर साथ-साथ डांस करते नजर आए. मैच खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित कर रहे थे. इसी दौरान वार्नर ने ब्रावो के 'चैंपियन-चैंपियन' गाने पर डांस शुरू कर दिया. बस फिर क्या था.. ब्रावो भी वार्नर संग डांस करना शुरू हो गए.

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के चौथे सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी थे ड्वेन ब्रावो
ब्रावो की उम्र 38 साल है. इस टी-20 वर्ल्ड कप में वह चौथे सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी और वेस्टइंडीज के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे. ब्रावो ने पिछले 15 सालों में वेस्टइंडीज के लिए टी-20 क्रिकेट में 91 मैच खेलकर 1255 रन बनाए. बल्लेबाजी के साथ-साथ ब्रावों ने गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया. उनके नाम T-20 में 78 विकेट हैं. 2012 और 2016 में जब विंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, तब ब्रावो ने यादगार भूमिका निभाई थी. हालांकि यह वर्ल्ड कप ब्रावो के लिए खास नहीं लगा. वे बल्ले और गेंद दोनों से ही अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे.

वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को मिली बस एक जीत
टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज पांच में से चार मुकाबले हारी. वेस्टइंडीज को एकमात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ हासिल हुई. अपने आखिरी मुकाबले में भी वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रंग में न आ सके. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 157 रन का स्कोर खड़ा किया. गेल ने टीम को तेज शुरुआत दी लेकिन वे 9 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए. पोलार्ड और रसेल की पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज डेढ़ सौ पार हो सकी. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने महज 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. डेविड वार्नर और मिशेल मार्श की तूफानी पारियों के आगे वेस्टइंडीज के गेंदबाज कहीं नहीं ठहर सके.

T20 World Cup: ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, ICC ने बधाई के साथ दिया ये खास संदेश

T20 WC NZ vs AFG : न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, लेकिन कीवियों को स्पिन की गुगली में फंसा सकता है अफगानिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget