एक्सप्लोरर

Duleep Trophy: करुण नायर ने खेली नाबाद 92 रनों की पारी, मजबूत स्थिति में इंडिया रेड

टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में लगे करुण ने आज 92 रन की नाबाद पारी खेली जिससे उनकी टीम इंडिया रेड ने पहले दिन 2 विकेट खोकर 163 रन बना लिए हैं.

दलीप ट्रॉफी में आज इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के बीच शुरु हुए मैच के पहले दिन टीम इंडिया के स्टार करुण नायर छा गए. टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में लगे करुण ने आज 92 रन की नाबाद पारी खेली जिससे उनकी टीम इंडिया रेड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ब्लू के खिलाफ महज़ 2 विकेट खोकर 163 रन बना लिए हैं. आज के मैच में बारिश का भी असर रहा. बारिश की वजह से आज सिर्फ 68 ओवर का ही खेल हो सका. खेल रोके जाते समय नायर के साथ हिमाचल के बायें हाथ के बल्लेबाज अंकित कलसी 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. अलूर क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे इंडिया रेड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मुकाबले की तीसरी गेंद पर ही राजस्थान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी ने सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को खाता खोले बगैर पगबाधा आउट कर दिया. घरेलू मुकाबलों में बड़ौदा के लिए रनों का अंबार लगाने वाले कप्तान प्रियांक पंचाल भी शुरूआत में संभल कर खेलने के बाद 15वें ओवर में मध्यम गति के गेंदबाज दिवेश गुरुदेव की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गये. उन्होंने 49 गेंद में दो चौके की मदद से 15 रन बनाये. राष्ट्रीय टीम से 2017 में नजरअंदाज किये गये नायर इस पारी के दौरान पूरे रंग में दिखे और उन्होंने कुछ शानदार फ्लिक और कवर ड्राइव भी लगाये. कर्नाटक के नायर ने 189 गेंद की अपनी नाबाद पारी में नौ चौके लगाये है जबकि कलसी ने अब तब 171 गेंद का सामना किया और चार चौके लगाये. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तब नाबाद 120 रन की साझेदारी हुई है. कलसी को इस दौरान भाग्य का साथ भी मिला. जब वह 34 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तक आफ स्पिनर जलज सक्सेना की गेंद पर रिकी भुई ने उनका कैच टपका दिया. इससे पहले बारिश के कारण इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन के बीच खेले गये पहले मैच के तीन दिन (दूसरे से चौथे दिन) का खेल पूरी तरह से धुल गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
CSK के स्टार ने लगाया 97 मीटर लंबा छक्का, 'नो-लुक' शॉट देख दुनिया हैरान
CSK के स्टार ने लगाया 97 मीटर लंबा छक्का, 'नो-लुक' शॉट देख दुनिया हैरान
शमी-भुवनेश्वर के बाद चहल ने भी ठोका 2027 वर्ल्ड कप का दावा, वनडे में मचाया गदर
शमी-भुवनेश्वर के बाद चहल ने भी ठोका 2027 वर्ल्ड कप का दावा, वनडे में मचाया गदर
क्रिकेटर रमनदीप के वेडिंग रिसेप्शन में युवराज-अभिषेक का जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
क्रिकेटर रमनदीप के वेडिंग रिसेप्शन में युवराज-अभिषेक का जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget