एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खेलना चाहते थे अभ्यास मैच, नहीं मिलने का कारण पता नहीं: कोहली

भारतीय टीम को अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ उसी के मैदान पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज की शुरुआत से पहले टीम यहां अभ्यास खेलना चाहती लेकिन उनके इस अनुरोध को खारिज कर दिया है. कप्तान कोहली का कहना है कि ऐसा क्यों किया गया इस बात को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

भारतीय क्रिकेट टीम को अगस्त में एक बार फिर इंग्लैंड का दौरा करना है. इस दौरान टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम यहां अभ्यास मैच खेलना चाहती थी लेकिन उनका ये अनुरोध खारिज कर दिया गया था. अब इसको लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कोहली ने कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच खेलना चाहती थी लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनका अनुरोध क्यों खारिज कर दिया गया. 

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले भी भारत को एक भी अभ्यास मैच खेलने को नहीं मिला. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने इस फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली थी. फाइनल के बाद अब भारतीय टीम को तीन सप्ताह का ब्रेक मिला है और टीम 14 जुलाई को एक बार फिर इंग्लैंड के नॉटिंघम पहुंचेगी जहां चार अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी.

हम अभ्यास मैच खेलना चाहते थे 

डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में ये पूछे जाने पर कि क्या श्रृंखला से पहले प्रथम श्रेणी मैच बेहतर होता, कप्तान कोहली ने कहा, "ये सीरीज का कार्यक्रम बनाने वाले पर निर्भर करता है. ये हम पर निर्भर नहीं है. हम अभ्यास मैच चाहते थे लेकिन हमें मिला नहीं और मुझे नहीं पता कि उसका क्या कारण है." साथ ही भारतीय कप्तान ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए मिले तीन सप्ताह सप्ताह के समय को तैयारियों के लिए पर्याप्त बताया. उन्होंने कहा, "टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए हमारे पास काफी समय है."

बता दें कि, बीसीसीआई ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से दो आधिकारिक प्रथम श्रेणी मैच रद्द करने को कहा था जो भारतीय टीम को जुलाई में खेलने थे. बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, "भारत ए टीम का भी दौरा उसी समय होना है. भारत और भारत ए के बीच दो आधिकारिक प्रथम श्रेणी मैच होने थे लेकिन ईसीबी से बातचीत के बाद वे मैच रद्द कर दिये गए और इंग्लैंड क्रिकेट का घरेलू सत्र शुरू होने के कारण काउंटी टीम के खिलाफ मैच भी संभव नहीं है."

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ WTC Final 2021: कोहली ने दिए टेस्ट टीम में बदलाव के संकेत, टीम को है सही माइंडसेट वाले लोगों की जरूरत

IND vs NZ WTC Final 2021: ये न्यूजीलैंड के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीम है: हैडली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget