एक्सप्लोरर

IND vs NZ WTC Final 2021: कोहली ने दिए टेस्ट टीम में बदलाव के संकेत, टीम को है सही माइंडसेट वाले लोगों की जरूरत

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि हमें नये सिरे से योजना बनानी होगी और यह समझना होगा कि टीम के लिये क्या असरदार है. साथ ही सही लोगों को लाना होगा जो सही मानसिकता के साथ उतरें.

IND vs NZ WTC Final 2021: न्यूजीलैंड के हाथों कल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की समीक्षा के बाद सही लोगों को लाया जायेगा जो अच्छे प्रदर्शन के लिये सही मानसिकता के साथ उतरें. कोहली ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि कुछ खिलाड़ी रन बनाने का जज्बा ही नहीं दिखा रहे हैं. फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. चेतेश्वर पुजारा जैसे सीनियर बल्लेबाज भी दोनों ही पारियों में असफल रहे. कोहली की बातों से ऐसा माना जा रहा है कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों को अभी समय दिया जायेगा और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करके ही वे टीम में अपनी जगह बचा सकेंगे.

कोहली ने मैच के बाद आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हम आत्ममंथन करते रहेंगे और इस पर बात होती रहेगी कि टीम को मजबूत बनाने के लिये क्या करना चाहिये. एक ही ढर्रे पर नहीं चलेंगे और ना ही हम एक साल तक इंतजार नहीं करेंगे. आप हमारी सीमित ओवरों की टीम देखें तो हमारे पास गहराई है और खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं. टेस्ट क्रिकेट में भी इसकी जरूरत है."

बेखौफ खेलने की है जरुरत 

साथ ही कोहली ने कहा, "हमें नये सिरे से समीक्षा करके योजना बनानी होगी और यह समझना होगा कि टीम के लिये क्या असरदार है और हम कैसे बेखौफ खेल सकते हैं. सही लोगों को लाना होगा जो अच्छे प्रदर्शन की सही मानसिकता के साथ उतरें. खेल में अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार जरूरी है. खासकर जब आप लगातार कई साल से नंबर एक टीम हैं तो अचानक आपका स्तर नहीं गिर सकता." उन्होंने कहा, "हम ये फैसले लेंगे और इस पर बात करेंगे."

कोहली ने न्यूजीलैंड जैसे शानदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने रन बनाने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, "हमें इस पर काम करना होगा कि रन कैसे बनाये जायें. हमें मैच को अपने हाथ से निकलने नहीं देना है. मुझे नहीं लगता कि कोई तकनीकी परेशानी है. यह जागरूकता की और गेंदबाजों का निडर होकर सामना करने की बात है. गेंदबाजों को लंबे समय तक एक ही जगह गेंदबाजी के मौके नहीं देने हैं बशर्ते गेंद जबर्दस्त स्विंग नहीं ले रही हो जैसा पहले दिन हुआ था."

साथ ही उन्होंने बल्लेबाजों से सुनियोजित जोखिम लेने और क्रीज पर डटे रहने के बीच संतुलन बनाने के लिये कहा. उन्होंने कहा, "फोकस रन बनाने पर होना चाहिये, विकेट गंवाने की चिंता पर नहीं. इसी तरह से विरोधी टीम पर दबाव बना सकते हैं वरना आप आउट होने के डर से खेलेंगे. आपको सुनियोजित जोखिम लेना ही होगा."

यह भी पढ़ें 

Happy Birthday Messi: दिग्गज फुटबॉलर मेसी का आज है 34वां जन्मदिन, इनके रिकॉर्ड्स पर डालिए नज़र

IND vs NZ WTC Final 2021: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्यों हारा भारत, जानिए ये पांच वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC Rankings में छठे नंबर पर पहुंची अफगानिस्तान, श्रीलंका पिछड़ी; टॉप पर भारत
ICC Rankings में छठे नंबर पर पहुंची अफगानिस्तान, श्रीलंका पिछड़ी; टॉप पर भारत
8 नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री, अब 4 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा मैच
8 नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री, अब 4 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा मैच
IPL 2027 में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL ड्राफ्ट में ब्रिटिश नागरिक के तौर पर किया रजिस्टर
IPL 2027 में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL ड्राफ्ट में ब्रिटिश नागरिक के तौर पर किया रजिस्टर
नामीबिया ने बदल डाला क्रिकेट का इतिहास, ODI में पहली बार किया ये कारनामा
नामीबिया ने बदल डाला क्रिकेट का इतिहास, ODI में पहली बार किया ये कारनामा

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
ICC Rankings में छठे नंबर पर पहुंची अफगानिस्तान, श्रीलंका पिछड़ी; टॉप पर भारत
ICC Rankings में छठे नंबर पर पहुंची अफगानिस्तान, श्रीलंका पिछड़ी; टॉप पर भारत
दीवाली पर ग्रीन पटाखों के जलाने की इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये शर्त
दीवाली पर ग्रीन पटाखों के जलाने की इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये शर्त
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
'दम है तो रोककर दिखाए प्रशासन', बाबरी मस्जिद के कार्यक्रम पर हुमायूं कबीर की चेतावनी
'दम है तो रोककर दिखाए प्रशासन', बाबरी मस्जिद के कार्यक्रम पर हुमायूं कबीर की चेतावनी
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Embed widget