टीम से बाहर होने पर छलका के एल राहुल का दर्द!
टीम से बाहर होने पर छलका के एल राहुल का दर्द!

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज के एल राहुल कानपुर टेस्ट के दूसरी पारी में चोटिल हो जाने की वजह कोलकाता टेस्ट से बाहर हो गए हैं. टीम से बाहर होने के बाद राहुल ने ट्विटर पर अपने दर्द को बयां किया. राहुल ने ट्वीट कर कहा, "इतने बड़े सीरीज से बाहर होने पर दुखी हूं. लेकिन एक चोट आपके वापसी को शानदार बना देती है"
Disappointed to miss out on such a big series.But only an Injury makes the comeback Sweeter. pic.twitter.com/RBjThuLEsQ
— K L Rahul (@klrahul11) September 28, 2016
पिछले कुछ समय से राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे थे. जिम्बाव्वे और वेस्टइंडीज दौरे पर उनके बल्ले से जमकर रन बरसे थे. कानपुर टेस्ट में भी वो अच्छे रंग में दिख रहे थे लेकिन, दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान दाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था जिसकी वजह से वो फील्डिंग भी नहीं कर पाए थे.
टीम इंडिया के इस उभरते हुए ओपनर बल्लेबाज का चोटिल हो जाने से उनकी कमी टीम को जरूर खलेगी. राहुल की जगह पर बैक-अप ओपनर के तौर पर गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया गया है. गंभीर 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं.
















