एक्सप्लोरर

फिर सामने आया बॉल टेम्परिंग मामला, श्रीलंकाई कप्तान पर लगा बड़ा आरोप

टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर बॉल टेम्परिंग का मामला गर्मा गया है. मार्च महीने में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इसके गिरफ्त में आए थे और अब श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल पर आईसीसी ने बॉल टेम्परिंग का दोषी पाया है.

टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर बॉल टेम्परिंग का मामला गर्मा गया है. मार्च महीने में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इसके गिरफ्त में आए थे और अब श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल पर आईसीसी ने बॉल टेम्परिंग का दोषी पाया है. चांदीमल पर ये आरोप वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान लगा.

मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम ने बॉल बदलने की मांग से नाराज होकर मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया और मैदान में दो घंटे देर से उतरे.

मैदानी अंपायर अलीम डार और इयान गोल्ड दूसरे दिन के खेल के अंतिम समय में बॉल की हालत से संतुष्ट नहीं थे. श्रीलंकाई टीम से कहा गया कि वे उसी गेंद से खेल आगे शुरू नहीं कर सकते.

आईसीसी ने ट्विटर पर घोषणा की कि चंदीमल पर आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.2.9 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. यह उल्लघंन ‘ गेंद की हालत बदलने’ से संबंधित है. यह वही धारा है जिसके तहत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट को दोषी पाया गया था. आईसीसी ने उस वक्त उन्हें एक टेस्ट के लिए बैन किया था जबकि पूरे मामले के सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मैच के कप्तान स्टीन स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर को एक साल जबकि कैमरन बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए बैन किया था. इस मामले में के बाद आईसीसी ने सजा को लेकर नियम बदलने की बात कही थी ऐसे में देखना होगा कि श्रींलकाई कप्तान को आईसीसी की तरफ से कितनी सजा मिलती है.

श्रीलंका पर पहले ही पांच रन का जुर्माना लगाया जा चुका है. लेकिन बॉल टेम्परिंग को देखते हुए ये सिर्फ एक तात्कालिन सजा ही थी.

मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ, श्रीलंकाई कोच चंडिका हथुरासिंघे और टीम मैनेजर असांका गुरूसिंघा के बीच बातचीत हुई. एक समय दिन के खेल और यहां तक कि पूरे मैच को लेकर आशंका बन गयी थी. बातचीत के बाद हालांकि श्रीलंकाई गेंद बदलने और आगे खेलने के लिये तैयार हो गये.

श्रीलंका क्रिकेट ने बयान जारी कर टीम के खिलाड़ियों का पूरा समर्थन किया.

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा , ‘‘टीम मैनजमेंट ने हमें बताया कि श्रीलंका के खिलाड़ी किसी भी गलत काम में शामिल नहीं हैं.’’

बोर्ड ने खिलाड़ियों से बातचीत के बाद उन्हें मैदान में उतरने के लिए मना लिया था.

बयान में कहा गया , ‘‘श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ियों को मैदान में उतरने की सलाह दी है ताकि मैच जारी रहे और खेल की भावना को कायम रखने के लिए टीम द्वारा ' विरोध के तहत ' खेल जारी रखने के निर्णय की सराहना करते हैं.’’

कल की घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि उनके पास कार्रवाई करने का अधिकार है।

आईसीसी ने ट्वीट किया , ‘‘अगर किसी आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है तो मैच के खत्म होने के बाद नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी.’’

इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल एक बार टीम के मैदान पर उतरने से इन्कार करने के बाद मैच आगे नहीं खेला गया था. पाकिस्तान पर 2006 में ओवल में अंपायर बिली डाक्ट्रोव और डेरेल हेयर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिये पांच पेनल्टी रन का जुर्माना लगाया था.

इससे नाराज पाकिस्तानी टीम चौथे दिन टी के बाद मैदान पर नहीं उतरी और अंपायरों ने इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया. पाकिस्तान ने हालांकि बाद में कहा कि वह मैदान पर उतरना चाहता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: 15 अगस्त को टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने पडिक्कल, पंत के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: 15 अगस्त को टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने पडिक्कल, पंत के साथ क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget